एक्सप्लोरर
'कल्कि' जैसी फिल्म करने पर शर्म आनी चाहिए, 700 करोड़ बर्बाद कर दिये, प्रोड्यूसर-एक्टर्स पर KRK भड़के
Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है लेकिन खुद को क्रिटिक्स कहने वाले केआरके फिल्म पर भड़क गए हैं.
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ‘कल्कि 2898 AD’ की काफी टाइम से चर्चा हो रही थी. फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और प्री रिलीज इवेंट के बाद से फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने का का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. फाइनली से फिल्म 27 जून, गुरुवार को सिनेमाघरों में पहुंची है और इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दिया है लेकिन खुद को क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने ‘कल्कि 2898 AD’ को काफी ट्रोल किया है.
1/8

साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ बड़े बजट और बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म है. इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म की रिलीज के पहले दिन के लिए बंपर एडवांस बुकिंग हुई है. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही टिकटों की प्री सेल में 55 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
2/8

वहीं फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. कई यूजर्स ने इसे ब्लॉकबस्टर तो कई ने मास्टरपीस बताया है.
Published at : 27 Jun 2024 02:57 PM (IST)
और देखें

डॉ. वर्तिका नन्दाजेल सुधारक, मीडिया शिक्षक और लेखिका
Opinion
























