✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जब इस एक्ट्रेस ने विलेन बन दहला दिए थे लोगों के दिल, निगेटिव किरदार में अवॉर्ड जीतने वाली बनी थी पहली अभिनेत्री

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  09 Oct 2024 01:23 PM (IST)
जब इस एक्ट्रेस ने विलेन बन दहला दिए थे लोगों के दिल, निगेटिव किरदार में अवॉर्ड जीतने वाली बनी थी पहली अभिनेत्री

बॉलीवुड की ये अदाकारा स्टार फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. वहीं ये एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री भी है. अपने करियर में इस हसीना ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. शाहरुख खान के साथ तो इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. इस अभिनेत्री के नाम एक बड़ी उपलब्धि भी है दरअसल ये एक्ट्रेस निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये हैं कौन?

1

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं काजोल हैं. काजोल ने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अपने अब तक के करियर में उन्होंने तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं साथ ही अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है.

2

काजोल ने 1997 में रिलीज हुई फिल्म गुप्त में निगेटिव किरदार निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने बॉबी देऔर और मनीषा कोइराला के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

3

फिल्म गुप्त में काजोल निगेटिव किरदार में भी छा गई थीं. उन्हें इस रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी और एक्ट्रेस ने इस किरदार के चलते एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली थी.

4

दरअसल काजोल को गुप्त फिल्म में निगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था.

5

इसी के साथ वे निगेटिव भूमिका के लिए अवॉर्ड जीतने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई थीं.

6

वहीं गुप्त की कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म गुप्त का बजट 9 करोड़ रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 33.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म हिट रही थी और इसके गाने भी खूब पॉपुलर हुए थे.

7

बता दें कि काजोल ने 1992 में फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस 32 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.

8

काजोल ने अपने करियर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

9

पर्सनल लाइफ की बात करें तो काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी की है. इस जोड़ी के दो बच्चे एक बेटी निसा देवगन और एक बेटा युग देवगन हैं.

10

काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही दो पत्ती में नजर आएंगी. इस फिल्म में वे कृति सेनन संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • जब इस एक्ट्रेस ने विलेन बन दहला दिए थे लोगों के दिल, निगेटिव किरदार में अवॉर्ड जीतने वाली बनी थी पहली अभिनेत्री
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.