जूही चावला की 10 खूबसूरत तस्वीरें: जवानी के दिनों में इनके सामने हर एक्ट्रेस थीं फेल

80 के दशक के मिड में, एक आईएएस अधिकारी की बेटी जूही चावला ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और देखते ही देखते सुपरस्टार बन गईं थीं. जूही चावला ने शाहरुख खान, अजय देवगन, आमिर खान, सनी देओल और ऋषि कपूर जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज किया. जूही चावला 57 साल की हो चुकी हैं और आज भी वे बला की हसीन दिखती हैं. लेकिन अपनी जवानी के दिनों में तो ये अदाकारा कहर ढाती थी. इनकी खूबसूरती से बॉलीवुड एक्ट्रेस भी जलती थीं. चलिए यहां जूही चावला की जवानी के दिनों की तस्वीरें देखते हैं.
जूही चावला ने 1984 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता था और 1986 में 'सल्तनत' में सपोर्टिंग रोल से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी.
फिर 1988 में आमिर खान के साथ उनकी फिल्म क़यामत से क़यामत तक आई और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी. इसी के साथ जूही रातों-रात स्टार बन गई थीं.
90 के दशक में, जूही बॉलीवुड की सबसे सफल और सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई थीं, और उन्होंने हम हैं राही प्यार के डर, यस बॉस और इश्क जैसी हिट फिल्मों में काम किया.
जूही की जोड़ी सबसे ज्यादा शाहरुख खान के साथ हिट हुई. इस जोड़ी ने साथ में राजू बन गया जेंटलमैन यस बॉस, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी जैसी कई हिट फिल्में दीं.
1995 में, अपने करियर के पीक पर, जूही चावला ने एक बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी. हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी शादी को सालों तक छुपाए रखा, जूही ने कहा कि उन्होंने अपना करियर बचाने के लिए ऐसा किया था.
2000 के दशक में, जूही ने अपने दोस्त शाहरुख खान के साथ मिलकर ड्रीम्ज़ अनलिमिटेड की स्थापना की और निर्माता बन गईं. 2003 से, उन्होंने झंकार बीट्स और माई ब्रदर निखिल जैसी इंडीपेंडेट फिल्मों में काम करना शुरू किया.
2010 के बाद, जूही ने बीच-बीच में अभिनय किया और सन ऑफ सरदार, गुलाब गैंग और चॉक एंड डस्टर में अभिनय किया. उन्होंने ऑल्ट बालाजी के 'द टेस्ट केस' से छोटे पर्दे पर शुरुआत की और बाद में प्राइम वीडियो के 'हश हश' में दिखाई दीं.
अब, अभिनेत्री को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल किया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट के मुताबिक, जूही चावला भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री बनकर उभरी हैं. अगर अभिनेताओं की बात करें, तो शाहरुख खान (7000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति) के बाद, जूही चावला 4600 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली नेटवर्थ साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
जूही चावला की 4600 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली नेटवर्थ में मेन कॉन्ट्रिब्यूटर्स में से एक आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है. वे इस टीम की अपने पति जय मेहता और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ को ऑनर हैं. फोर्ब्स के अनुसार, 2022 तक केकेआर की कीमत 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9,139 करोड़ रुपये) है.
इन सबके बीच जूही चावला बला की खूबसूरत हैं. जवानी के दिनों में तो वे अपने हुस्न से हर किसी को अपना दीवाना बना देती थीं.
खासतौर पर जूही चावला की प्यारी सी स्माइल किसी का भी दिल जीत लेने के लिए काफी है.अपनी जवानी के दिनों की इस तस्वीर में जूही काफी क्यूट लग रही हैं.