✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

John Abraham के साथ इन फिल्मों में हुई नाइंसाफी, किसी में नहीं मिली हीरोइन, तो कभी बुरा हुआ अंत

स्नेहा दुबे   |  05 Sep 2024 09:48 AM (IST)
John Abraham के साथ इन फिल्मों में हुई नाइंसाफी, किसी में नहीं मिली हीरोइन, तो कभी बुरा हुआ अंत

हैंडसम हंक जॉन अब्राहम एक कमाल के एक्टर हैं. उन्होंने करियर में कई फिल्में कीं लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उनके साथ नाइंसाफी होते दिखाया गया. फिल्मों में कभी उनकी वाइफ को मार दिया जाता है तो कभी अपने हक के लिए लड़ते हैं. कुछ ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं.

1

'न्यू यॉर्क': इस फिल्म में जॉन अब्राहम कॉलेज का ब्रिलियंट स्टूडेंट होते हैं. न्यू यूॉर्क में अपने बाकी दो दोस्त (कैटरीना कैफ और नील नितिन मुकेश) के साथ पढ़ाई करते हैं और हर चीज में चैंपियन होते हैं. लेकिन 9/11 की घटना में जिन आतंकवादियों की तब्दीश चलती है उसमें जॉन फंस जाते हैं. फिल्म के अंत में उनकी मौत हो जाती है.

2

'फोर्स': इस फिल्म में जॉन नारकोटिक्स टीम का हेड होता है जिन्हें मौत से डर नहीं लगता. इनका एक ही एजेंडा होता है देश को नशा मुक्त कराना. फिर जॉन की लाइफ में माया (जेनेलिया) आती हैं जो उनकी कमजोरी बन जाती हैं. इसी का फायदा विलेन उठाते हैं और माया को मार देते हैं.

3

'पठान': इस फिल्म में भी जॉन इंडियन आर्मी में काम करते हैं लेकिन एक बार वो दुश्मन के हाथ लग जाते हैं. दुश्मन उन्हें छोड़ने के बदले पैसे की डिमांड भारत सरकार से करते हैं. लेकिन भारत सरकार ये कहकर मना कर देती है कि ये देश का पैसा है और ये किडनैपिंग जॉन का पर्सनल है. दुश्मन जॉन की प्रेग्नेंट वाइफ को मार देते हैं. इसके बाद जॉन सरकार से बदला लेते हैं.

4

'साया': इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने आकाश नाम का कैरेक्टर निभाया है. इसमें आकाश की वाइफ की मौत एक दुर्घटना में हो जाती है. आकाश इस बात को मानने को तैयार नहीं होता और अपने ख्यालों में उसे महसूस करता है. फिल्म के गाने सुपरहिट थे.

5

'शूट एट वडाला': ये फिल्म मशहूर गैंगस्टर मन्या सुर्वे की लाइफ पर बनी है. फिल्म में जॉन अब्राहम मन्या सुर्वे का रोल प्ले किए हैं. इसमें मन्या नाम का किरदार सीधा-सादा होता है जो पढ़ाई में तेज होता है और सरकारी नौकरी करके अपनी फैमिली के लिए अच्छी लाइफ चाहता है. लेकिन पुलिस की एक गलतफहमी में वो एक केस में फंस जाता है और फिर खुद को बचाने के लिए गैंगस्टर बन जाता है. क्योंकि असल में मन्या सूर्वे का एनकाउंटर हुआ था तो फिल्म में भी जॉन का किरदार मार दिया जाता है.

6

'अटैक': इस फिल्म में आतंकवादी हमले में जॉन की गर्लफ्रेंड मर जाती हैं और जॉन घायल हो जाते हैं. अब जॉन इस नाइंसाफी का बदला लेने के लिए एक प्लान बनाता है. पूरी फिल्म इसी पर बनी है. फिल्म में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट हैं जिन्हें देखकर मजा आ जाएगा.

7

'रॉकी हैंडसम': इस फिल्म में जॉन के दुश्मन उनकी वाइफ को मार देते हैं. इसके बाद जॉन घायल हो जाते हैं और फिर जब ठीक होते हैं तो बदला लेने निकलते हैं. इस फिल्म में भी जॉन के साथ काफी नाइंसाफी दिखाई गई.

8

'वेदा': इस फिल्म में जॉन इंडियन आर्मी में होते हैं और इनकी वाइफ जर्नलिस्ट होती हैं. उनकी वाइफ आतंकवादी का इंटरव्यू लेने जाती हैं जहां उनकी मौत हो जाती है. इसके बाद जॉन सरकार का ऑर्डर ना मानते हुए उस आतंकवादी को मार देते हैं. इस वजह से उन्हें आर्मी से निकाल दिया जाता है. इसके बाद वो किसी गांव में आ जाते हैं और लड़की की मदद करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • John Abraham के साथ इन फिल्मों में हुई नाइंसाफी, किसी में नहीं मिली हीरोइन, तो कभी बुरा हुआ अंत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.