✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जब धड़ाधड़ फ्लॉप देने के बाद इस एक्टर को नहीं मिला चार साल तक काम, करियर मान लिया गया था 'खत्म', फिर दे डाली 1000 करोड़ी फिल्म

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  27 Feb 2025 08:21 AM (IST)
जब धड़ाधड़ फ्लॉप देने के बाद इस एक्टर को नहीं मिला चार साल तक काम, करियर मान लिया गया था 'खत्म', फिर दे डाली 1000 करोड़ी फिल्म

हर रोज तमाम युवा स्टार बनने का बड़ा सपना लेकर फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं, हालांकि हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है. आज हम यहां ऐसे ही एक सितारे के बारे में बात करेंगे जिन्होंने आउटसाइडर होते हुए इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई. हालांकि मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाले इस एक्टर की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं जिसके बाद उनके करियर को खत्म भी मान लिया गया था. यहां तक कि इस एक्शन हीरो को चार साल तक काम भी नहीं मिला था लेकिन फिर इन्होंने 1000 करोड़ की हिट दे डाली थी, आज ये इंडस्ट्री के सबसे बैंकेबल स्टार्स में से एक हैं.

1

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं जॉन अब्राहम हैं. जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, उनकी पहली सैलरी 6500 रुपये थी. एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी कैसे खर्च की थी तो जॉन ने बताया था, मेरे खर्चे बहुत कम थे. मेरे लंच की कॉस्ट 6 रुपये थी और मैं 2 चपाती और दाल फ्राई खाता था, यह 1999 की बात है. मैं रात का खाना नहीं खाता था क्योंकि मैं ऑफिस में देर तक काम करता था, मेरे खर्चों में मेरी बाइक के लिए पेट्रोल शामिल था, मेरे पास मोबाइल नहीं था, मेरे पास ट्रेन का पास था और मेरे पास जो थोड़ा खाना था, बस इतना ही.

2

एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद, जॉन अब्राहम जैज़ी बी के पंजाबी सॉन्ग सूरमा सहित कई म्यूजिक वीडियो में दिखाई दिए. फिर उन्होंने एक मीडिया प्लानर के रूप में काम किया और 1999 की ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता जीती. इसके बाद उन्होंने जिस्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म सुपरहिट रही थी.

3

हालांकि अच्छी शुरुआत करने के बाद, जॉन ने कई असफल फ़िल्में कीं और क्रिटिक्स ने ने उन्हें 'खत्म' का लेबल दे दिया था.

4

जिस्म के बाद जॉन की कई फिल्में फ्लॉप रही थीं. इनमें साया, पाप, एतबार और लकीर शामिल हैं. ये सभी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थीं और ऐसा लग रहा था कि जॉन का इंडस्ट्री में करियर खत्म हो गया है. लेकिन अभिनेता ने हार नहीं मानी और धूम (2004) से दमदार वापसी की.

5

धूम में जॉन ने विलेन कबीर का किरदार निभाया था और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से धूम फ्रेंचाइजी में एक बेंचमार्क सेट किया. जॉन फिल्म की सफलता के साथ एक स्टार बन गए थे.

6

हालांकि, अभिनेता को उनकी फिल्म धूम से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और फिर उन्होंने गरम मसाला, टैक्सी नंबर 9211 और दोस्ताना जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग की थी. बाद में, जॉन अब्राहम ने रेस 2 और शूटआउट एट वडाला और मद्रास कैफे जैसी फिल्मों से खुद की एक एक्शन हीरो की इमेज बना ली. हालाँकि, उनकी फिल्म वेलकम बैक के बाद, अभिनेता के पास 4 साल तक कोई काम नहीं था.

7

जॉन ने रणवीर अल्लाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि कैसे इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड द्वारा 'खत्म' घोषित कर दिया गया था, जॉन ने कहा था, परमाणु से पहले जब मैंने चार साल तक काम नहीं किया, तो बहुत सारे नए लोग इंडस्ट्री में आए. मुझसे कहा गया कि मेरा काम खत्म हो गया, मैं खत्म हो गया, मैं बाहर हो गया. जब परमाणु रिलीज हुई तो मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं अंदर हूं या बाहर. यह काम करता रहा. बस काम करते रहो, यहां तक कि जब मैं 'फ्री' था, तब भी मैंने काम करना बंद नहीं किया. बस काम करो लोग आपकी ईमानदारी देखेंगे.

8

उन्होंने दो बैक-टू-बैक हिट, प्रमाणु और सत्यमेव जयते के साथ अपनी वापसी की और बाद में पठान में एक विलेन के रूप में सभी को इम्प्रेस किया. फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान भी लीड रोल में थे. पठान एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई और दुनिया भर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • जब धड़ाधड़ फ्लॉप देने के बाद इस एक्टर को नहीं मिला चार साल तक काम, करियर मान लिया गया था 'खत्म', फिर दे डाली 1000 करोड़ी फिल्म
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.