✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

आखिर क्यों जॉन अब्राहम ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म? जानें दिलचस्प किस्सा

सखी चौधरी   |  15 Dec 2024 05:30 PM (IST)
आखिर क्यों जॉन अब्राहम ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म? जानें दिलचस्प किस्सा

जॉन अब्राहम ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि अपनी फिटनेस से भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं. ये तो सभी जानते हैं कि जॉन ने फिल्म ‘जिस्म’ से डेब्यू किया था. लेकिन शायद ही कोई ये जानता होगा कि इससे पहले एक्टर को शाहरुख खान की सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ ऑफर हुई थी. जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. जानिए क्या थी वजह....

1

दरअसल ये किस्सा तब का है. जब जॉन अब्राहम इंडस्ट्री में एकदम नए थे और फिल्म ‘जिस्म’ से डेब्यू करने जा रहे हैं. इसमें उन्होंने बिपाशा बसु संग काम किया था. दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी.

2

लेकिन ‘जिस्म’ से पहले उन्हें जॉन अब्राहम को शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ ऑफर हुई थी. लेकिन उन्होंने उसे रिजेक्ट कर दिया. ये खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो में किया था.

3

‘कॉफी विद करण’ के सीजन 1 में जब जॉन अब्राहम ने शिरकत की थी. तो उन्होंने बताया था कि, “फिल्ममेकर ने उन्हें ‘कभी खुशी कभी गम’ में एक छोटा सा किरदार ऑफर किया था. उन्हें रॉबी का रोल मिला था. जो करीना कपूर का बॉयफ्रेंड होता है.”

4

जॉन ने बताया कि, “करण ने जब मुझे ये रोल ऑफर किया था तो कहा था कि ‘जॉन, ये एक काफी अच्छा रोल है. जो तुम्हें करना चाहिए. लेकिन मैंने वो रिजेक्ट कर दिया.”

5

एक्टर ने बताया कि, ‘मैंने करण से कहा था कि आप प्लीज बुरा मत मानिएगा, लेकिन मैं ये रोल नहीं करना चाहता.’ दरअसल उस वक्त एक्टर ‘जिस्म’ की शूटिंग में बिजी थे.

6

वहीं जब जिस्म रिलीज हुई तो जॉन रातोंरात स्टार बन गए थे. इसके बाद वो कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए.

7

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म ‘वेदा’ में देखा गए थे. जिसमें वो शरवरी वाघ संग नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • आखिर क्यों जॉन अब्राहम ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म? जानें दिलचस्प किस्सा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.