Jiah Khan-Sooraj Pancholi: फेसबुक से शुरू हुई थी जिया और सूरज की लव स्टोरी, किसी फिल्मी कहानी से नहीं है कम

जानिए सूरज पंचोली और जिया खान की लव स्टोरी
बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में 28 अप्रैल यानी शुक्रवार को एक्टर और आरोपी बताए गए सूरज पंचोली को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया है.
इस बीच हम आपको सूरज और जिया की लव स्टोरी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2012 में जिया खान और सूरज पंचोली की लव स्टोरी फेसबुक से शुरू हुई थीं.
एक साल से ज्यादा समय तक जिया और सूरज एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे. जिसके बाद कई मौके पर जिया और सूरज को स्पॉट किया गया है.
इस दौरान सूरज और जिया की फैमिली को भी इन दोनों के रिश्ते में मालूम पड़ गया था.
सब कुछ ठीक चल रहा था कि फिर बीच में ये खबर सामने आई की जिया और सूरज के रिश्ते में दरार आ गई है.
3 जून 2013 को जिया खान ने आत्महत्या कर ली है. जिया के शव के साथ 6 पेज लंबा चौढ़ा सुसाइड नोट बरामद हुआ. जिसमें उनके और सूरज के रिश्ते को लेकर कई हैरान करने वाली बातें लिखीं.
इसके बाद 10 जून को सूरज पंचोली को एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया.
इसके बाद 10 जून को सूरज पंचोली को एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया.