क्रिसमस ट्री में बोटोक्स की सीरिंज! इस वजह से चर्चा में आई जाह्नवी-खुशी कपूर की पार्टी, देखें इनसाइड तस्वीरें

जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर और फ्रेंड्स के साथ मिलकर क्रिसमस ट्री डेकोरेट किया. सोशल मीडिया पर इस डेकोरेशन की तस्वीरें वायरल हैं. जाह्नवी इस दौरान काफी खुश एक्साइटेड नजर आईं.
ऑरी ने सोशल मीडिया पर इस क्रिसमस ट्री डेकोरेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ये है बेस्ट क्रिसमस ट्री विनर.
इस दौरान जाह्नवी को ब्लैक टीशर्ट और पायजामे में देखा गया. जाह्नवी की टीशर्ट पर लिखा था- डॉग मॉम.
उन्होंने अपने क्रिसमस ट्री पर डॉग का मिनिएचर भी लगाया था.
इसके अलावा उन्होंने बोनी कपूर और श्रीदेवी के भी मिनिएचर ट्री पर लगाए.
जाह्नवी और खुशी ने बोटॉक्स सिरिंज का भी मिनिएचर लगाया. इस मिनिएचर को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं.
जाह्नवी कपूर और उनके फ्रेंड्स ने मिलकर पूरे दिल से इस क्रिसमस ट्री को डेकोरेट किया. हर तरफ इस ट्री की चर्चा हो रही है.
वर्क फ्रंट पर जाह्नवी कपूर को होमबाउंड, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और परम सुंदरी जैसी फिल्मों में देखा गया.