Janhvi Kapoor Retro Look: रेट्रो लुक में Janhvi Kapoor ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, साड़ी में एक्ट्रेस की तस्वीरें देख आप भी खो बैठेंगे होश

जान्हवी कपूर
Janhvi Kapoor Retro Look: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली है. जान्हवी की फिटनेस और उनके फैशन सेंस के फैन्स कायल हैं. वो हर स्टाइल को बड़ी ही खूबसूरती से कैरी करती हैं. फिर चाहे वो वेस्टर्न ड्रेस या ट्रेडिशनल. उनकी सिर्फ एक अदा ही किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी हैं. हाल ही में जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो साड़ी में रेट्रो लुक दिखा रही हैं. फैन्स को भी जान्हवी का ये 50s का अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं.
जान्हवी ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जोकि काफी तेजी से वायरल भी हो रही हैं. तस्वीरों में उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाईन की हुई साड़ी पहनी हैं.
जान्हवी ने इस साड़ी को शिमरी कढ़ाई वाले सिल्वर डीप वी नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ कैरी किया है.जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा कि, इस लुक में ये आखिरी है, मैं वादा करती हूं. #sarinotsari
वहीं बात करें ज्वेलरी की तो इस फोटोशूट में जान्हवी साड़ी के साथ बड़े-बड़े गोल्डन और ग्रीन ईयररिंग पहने हुए है. और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया है.
बता दें कि जान्हवी को आखिरी बार फिल्म रूही में देखा गया था. और अब वो बहुत जल्ग फिल्म गुड लक जेरी और दोस्ताना 2 में नजर आने वाली है.