ना मांग में सिंदूर...ना हाथों में चूड़ा, शादी के बाद इस अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जैकी भगनानी के दुल्हन रकुल प्रीत, देखें तस्वीरें

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में इस कपल ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका. वहीं अब नई दुल्हन रकुल को अकेले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. नीचे देखिए तस्वीरें.
रकुल प्रीत सिंह की ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की हैं. जहां पर शुक्रवार को पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया.
इस दौरान रकुल प्रीत सिंह काफी स्टाइलिश लुक में दिखी. उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू जींस और ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी.
रकुल प्रीत ने अपना ये कूल लुक खुले बालों, लाइट मेकअप, स्मार्ट वॉच और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया.
हालांकि इस बार रकुल के गले में ना तो मंगलसूत्र दिखा और ना ही उन्होंने चूड़ा पहना हुआ था.
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी गोवा में 21 फरवरी को सिख और सिंधी रीती रिवाजों से हुई थी.
इस शादी में दोनों की फैमिली और खास दोस्तों के अलाना बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स भी पहुंचे थे.