एक्सप्लोरर
Bollywood Kissa: इस फिल्म के सेट पर जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को जड़े थे 17 थप्पड़, जानिए क्या है शॉकिंग वजह
Bollywood Kissa:बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब पर्दे पर जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर का धमाल देखने को मिलता था. दोनों ने एकसाथ कई दमदार फिल्में कीं. लेकिन इसी बीच एक बार जैकी ने अनिल को 17 थप्पड़ मार दिए थे.
जानिए क्यों जैकी श्रॉफ ने मारे थे अनिल कपूर को 17 थप्पड़
1/6

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने हिंदी सिनेमा को ‘राम लखन’ जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं. यही वजह है कि ना सिर्फ पर्दे पर लोगों का इनकी जोड़ी पसंद आती थी बल्कि रियल लाइफ में ये काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. लेकिन एक फिल्म के दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ था कि गुस्से में जैकी ने अनिल को एक के बाद एक 17 थप्पड़ जड़ दिए थे. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
2/6

दरअसल ये वाक्या उस वक्त का है जब दोनों एक्टर फिल्म ‘परिंदा’ की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था.इसी फिल्म में जैकी ने अनिल को एक या दो नहीं 17 थप्पड़ जड़े थे. इस बात का खुलासा खुद जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में किया था.
Published at : 31 Jul 2023 04:47 PM (IST)
और देखें





























