एक्सप्लोरर
जब ब्रेकअप के बाद करीना-शाहिद ने की थी ‘जब वी मेट’ की शूटिंग, सेट पर ऐसा था दोनों का बर्ताव, इस शख्स ने खोला था राज
रोमांटिक फिल्मों का जब भी जिक्र होगा तो इस लिस्ट में ‘जब वी मेट का’ नाम बेहद खास तरीके से शुमार किया जाता रहेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के दौरान शाहिद-करीना का नया-नया ब्रेकअप हुआ था.
इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘जब वी मेट’ को ना सिर्फ दर्शकों ने बेहद पसंद किया था बल्कि शाहिद और करीना की जोड़ी भी सुपरहिट साबित हुई थी. लेकिन खास बात ये कि शाहिद और करीना की लव स्टोरी में इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत से पहले ही दरार आ चुकी थी. फिल्म का काम खत्म होते-होते दोनों के बीच ब्रेक अप भी हो गया था. फिल्म की शूटिंग पर भी इस तनातनी का असर दिखा था.
1/7

फिल्म में करीना और शाहिद के बीच की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. एक इंटरव्यू के दौरान खुद फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने इसे लेकर बात की थी और एक हैरान कर देना वाला खुलासा किया.
2/7

इम्तियाज अली ने शाहिद और करीना दोनों के ही प्रोफेशनल रवैये की जमकर तारीफ की थी. इम्तियाज ने कहा था कि वो दोनों ही बेहद प्रोफेशनल हैं. दोनों ने शूटिंग पर अपने रिश्ते का असर नहीं होने दिया.
Published at : 16 Aug 2024 04:29 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























