पीच ड्रेस में ईशा अंबानी का लुक वायरल, करिश्मा कपूर का रॉयल अंदाज छाया, नव्या नवेली नंदा ने लूटी लाइमलाइट

इस इवेंट की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस इवेंट में जॉर्डन की रानी रानिया अल अब्दुल्ला भी नजर आईं. उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था.
रानी रानिया अल अब्दुल्ला ने अपने लुक को हेयर बन और लाइट मेकअप से कंप्लीट किया. साथ ही उन्होंने शॉर्ट पर्स कैरी किया.
वहीं ईशा अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर की ड्रेस पहनी थी. लुक को हाई हील्स और ओपन हेयर से कंप्लीट किया. ईशा बेहद सुंदर लग रही थीं.
इवेंट में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी पहुंचीं. उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहनी थी. करिश्मा का लुक वायरल है.
उन्होंने जैकेट से साड़ी लुक कंप्लीट किया. साथ ही मिनिमल मेकअप रखा. मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल उनके लुक को निखार रही है.
वहीं नव्या नवेली नंदा भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं. उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना था.
नव्या ने मैचिंग हील्स पहनी. साथ ही अपने मेकअप को मिनमिल रखा. नव्या का रॉयल लुक वायरल है.
एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता को भी इवेंट में देखा गया. उन्होंने डेनिम जींस, व्हाइट शर्ट और रेड ब्लेजर से लुक कंप्लीट किया था.