एक्सप्लोरर
इरफान खान के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल, नाम लेकर स्टार किड्स की खोली पोल, अब सपोर्ट में उतरे ये सेलेब्स
दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने रविवार को रोते हुए अपनी वीडियो शेयर की थी और नाम लेते हुए कई स्टार किड्स की पोल खोली थी. वहीं अब बाबिल के सपोर्ट में कई सितारे उतर आए हैं.
रविवार को दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने रोते हुए अपनी वीडियो शेयर की तो हर कोई शॉक्ड रह गया. बाबिल ने अपनी वीडियो में कई स्टार किड को रूड कहा था और बॉलीवुड को भी फेक बताया था. इसके बाद उन्होंने अपना इंस्टा अकाउंट भी डिलीट कर दिया था. लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने फिर से इंस्टा रीस्टोर कर लिया और साथ ही कहा कि उनकी वीडियो को गलत समझा गया. वहीं अब बाबिल का कई स्टार ने सपोर्ट किया है यहां तक कि उस स्टार किड ने भी एक्टर का सपोर्ट किया है जिन्हें उन्होंने रूड कहा था.
1/9

बता दें कि बाबिल खान ने अपने वीडियो में रोते हुए अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर और राघव जुयाल का नाम लिया था और उन्हें रूड बताया था. उन्होंने बॉलीवुड को फेक इंडस्ट्री भी कहा था.
2/9

बाबिल का ये वीडियो फौरन वायरल हो गया और फिर इसके बाद उनकी फैमिली और टीम ने सफाई दी कि बाबिल के वीडियो का गलत मतलब निकाला गया है.
Published at : 05 May 2025 03:10 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
विश्व
स्पोर्ट्स




























