एक्सप्लोरर
International Yoga Day 2025: मलाइका से शिल्पा तक, बॉलीवुड की ये हसीनाएं योग से रखती हैं खुद को फिट
International Yoga Day 2025: आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है. बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.
फिल्मी पर्दे की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने योग के जरिए खुद को फिट रखा है. इन हसीनाओं ने योग में महारथ हासिल की है और अक्सर योग करते हुए इनकी तस्वीरें वायरल होती हैं. देखिए यहां लिस्ट
1/7

शिल्पा शेट्टी 50 की उम्र में भी कई यंग एक्ट्रेस को अपनी फिटनेस से टक्कर दे सकती हैं. अक्सर उनके तस्वीरें वायरल होती हैं योग करते हुए. अपने डेली रुटीन में उन्होंने योग को शामिल किया है.
2/7

मलाइका अरोड़ा भी 50 की उम्र में फिटनेस के मामले सभी को टक्कर देती हैं. अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर योग करते हुए फोटोज और वीडियोस शेयर करते हुए देखा गया है. एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्रा में योग भी शामिल है.
3/7

इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस को भी अक्सर सोशल मीडिया पर योग करते हुए फोटोज शेयर करते हुए देखा गया है.
4/7

आलिया भट्ट अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने भी योग को अपने डेली रुटीन में शामिल किया है और अक्सर योग करते हुए उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं.
5/7

फेमस एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी लिस्ट में शामिल हैं. फिटनेस के लिए उन्होंने भी योग का हाथ थामा है.
6/7

अनुष्का शर्मा भी अपने फिटनेस का बखूबी ध्यान रखती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लिया था.सोशल मीडिया पर अनुष्का की भी योग करते हुए तस्वीरें काफी वायरल होती हैं.
7/7

इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु भी शामिल हैं. अपने डेली रुटीन में उन्होंने योग को शामिल किया है जो उन्होंने फिट और एनर्जेटिक रखने में मदद करता है.
Published at : 21 Jun 2025 11:20 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
























