✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'धुरंधर' की एक्ट्रेस से बहुत पीछे रह गए सनी देओल, पॉपुलैरिटी स्टार्स की लिस्ट देख लें

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  09 Feb 2026 06:08 PM (IST)
'धुरंधर' की एक्ट्रेस से बहुत पीछे रह गए सनी देओल, पॉपुलैरिटी स्टार्स की लिस्ट देख लें

फिल्में और वेब सीरीज आजकल सिर्फ थिएटर या ओटीटी तक सीमित नहीं हैं बल्कि उनकी पॉपुलैरिटी सीधे सोशल मीडिया और IMDb जैसी लिस्ट्स में भी दिखती है. इसी बीच IMDb ने इंडिया के टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की नई लिस्ट जारी की है जिसमें कई नाम चौंकाने वाले हैं. इस लिस्ट में जहां ‘धुरंधर’ के कलाकारों का दबदबा देखने को मिल रहा है वहीं सनी देओल जैसे बड़े स्टार भी उनसे पीछे नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कौन किस नंबर पर है.

1

IMDb ने हाल ही में इंडिया के टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी की है और इस बार रैंकिंग ने वाकई सबका ध्यान खींच लिया है. वजह साफ है इस लिस्ट में कई ऐसे नाम ऊपर हैं जिनकी हालिया फिल्में लगातार चर्चा में बनी हुई हैं जबकि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स उनसे पीछे नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि ‘बॉर्डर 2’ से वापसी कर रहे सनी देओल भी इस बार टॉप पर नहीं है बल्कि उनसे आगे ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस नजर आ रही हैं.

2

इस लिस्ट में पहला नंबर मिला है सारा अर्जुन को जो फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आ रही हैं. कम उम्र के बावजूद सारा की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है. इसी फिल्म की वजह से वह IMDb की इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई हैं जो अपने आप में बड़ी बात है.

3

दूसरे नंबर पर हैं रणवीर सिंह और यहां भी वजह वही फिल्म ‘धुरंधर’ है. रणवीर का इंटेंस अवतार और उनका दमदार किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म से जुड़ी चर्चा और सोशल मीडिया बज ने उनकी पॉपुलैरिटी को और ऊपर पहुंचा दिया है.

4

नंबर 3 पर सनी देओल हैं जो अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में बने रहे हैं. हालांकि, फिल्म का नाम बड़ा है लेकिन फिर भी पॉपुलैरिटी के मामले में वो ‘धुरंधर’ के कलाकारों से पीछे रह गए है. इसके बावजूद सनी देओल की फैन फॉलोइंग आज भी मजबूत बनी हुई है.

5

नंबर 4 पर जोया अफरोज हैं जिन्हें ‘तस्करी: द स्मगलर’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली है. इस सीरीज में उनका अंदाज और परफॉर्मेंस लोगों को पसंद आ रहा है. यही वजह है कि वो इस लिस्ट में बड़े नामों के बीच अपनी जगह बना पाई हैं.

6

नंबर 5 पर समारा तिजोरी हैं. उनकी सीरीज ‘दलदल’ ने लोगों का ध्यान खींचा है. उनका किरदार काफी रियल और इमोशनल बताया जा रहा है जिससे उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी और वो IMDb की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है.

7

नंबर 6 पर हैं आदित्य धर. आदित्य धर इस बार ‘धुरंधर’ की वजह से चर्चा में हैं. फिल्म से जुड़ा हर अपडेट उन्हें इस पॉपुलैरिटी लिस्ट में आगे बनाए हुए है.

8

नंबर 7 पर अक्षय खन्ना हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके मजबूत और सॉलिड किरदार को काफी सराहा जा रहा है. अक्षय खन्ना भले ही कम दिखते हों लेकिन जब भी आते हैं असर छोड़ जाते हैं और यही असर उनकी पॉपुलैरिटी में भी दिख रहा है.

9

नंबर 8 पर हैं शाहरुख खान. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. भले ही वो इस बार टॉप 5 में नहीं हैं लेकिन शाहरुख का नाम लिस्ट में होना ही उनकी स्टार पावर को दिखाता है.

10

नंबर 9 पर मल्लिका प्रसाद हैं जो फिल्म ‘मर्दानी 3’ का हिस्सा हैं. फिल्म को लेकर जो एक्साइटमेंट है उसका असर उनकी पॉपुलैरिटी पर भी साफ दिख रहा है और इसी वजह से वो इस लिस्ट में जगह बना पाई हैं.

11

नंबर 10 पर ऐश्वर्या राय बच्चन हैं. फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इंटरनेशनल लेवल पर भी ऐश्वर्या की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है जो आज भी उन्हें IMDb की पॉपुलैरिटी लिस्ट में बनाए रखती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • 'धुरंधर' की एक्ट्रेस से बहुत पीछे रह गए सनी देओल, पॉपुलैरिटी स्टार्स की लिस्ट देख लें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.