डेंटिस्ट हैं 'हाउसफुल 5' की ये हसीना, एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम तो नाराज पिता ने साल भर नहीं की बात, पहचाना?

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 दर्शकों का दिल जीत रही है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार है. वहीं कई हसीनाएं भी हैं जिनमें से एक अदाकारा रियल लाइफ में डेंटिस्ट हैं. लेकिन उन्होंने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन चुना और यहां तक आने के लिए उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा.
ये एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा हैं जो 'हाउसफुल 5' में अपने ग्लैमरस अवतार से फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं. सौंदर्या ने डेंटिस्ट्री छोड़कर एक्टिंग को अपना करियर बनाया है.
सौंदर्या शर्मा ने डेंटल स्टडीज में बैचलर डिग्री ली थी. लेकिन शुरुआत से ही उनका इंटरेस्ट एक्टिंग में था. लेकिन उनके घरवालों को ये नामंजूर था.
सौंदर्या ने अपने घरवालों से छुपकर NSD में एक्टिंग के वर्कशॉप अटेंड किए थे. इसी दौरान उन्हें 'रांची डायरीज' का ऑफर मिला.
जब एक्ट्रेस ने एक्टिंग के लिए मुंबई जाने की बात अपने घरवालों को बताई तो हर किसी ने उनसे मुंह मोड़ लिया. लेकिन फिर उन्हें अपनी मां और बहन का साथ मिला.
हालांकि उनके पिता इसके लिए राजी नहीं हुए. सौंदर्या ने एक बार खुद खुलासा किया था कि उनके एक्ट्रेस बनने के फैसले की वजह से उनके पापा ने उनसे करीब एक साल तक बात नहीं की थी.
जब सौंदर्या शर्मा ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देने शुरू किए तो उन्हें रोल मिलना मुश्किल नजर आया. एक बार तो उन्हें प्रोड्यूसर ने ये तक कहा डाला था कि जब तक वे किसी एक्टर या प्रोड्यूसर को डेट नहीं करेंगी, उन्हें फिल्में नहीं मिलेंगी. ये सब सुनकर एक्ट्रेस काफी टूट गई थीं.
हालांकि सौंदर्या ने हार नहीं मानी और बाद में उन्हें फिल्म 'थैंक गॉड' में कैमियो करते देखा गया.
एक्ट्रेस सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' का भी हिस्सा रहीं. इसके अलावा वे 'रक्तांचल' में भी दिखाई दीं.