इन हॉलीवुड स्टार्स को हो चुका है स्किन कैंसर, ऐसी रही ट्रीटमेंट जर्नी, बदली लाइफस्टाइल

स्किन कैंसर से लड़ने वाले हॉलीवुड स्टार्स- ह्यू जैकमैन, केविन जोनास, गॉर्डन रामसे, क्रिस्टी ब्रिंकले, मिशेल मोनाघन, जेनेल ब्राउन, एंडी कोहेन की कहानी जो बताती है कि हम किस तरीके से इस बीमारी की पहचान कर सकते हैं. साथ ही इससे अपना बचाव कर सकते हैं. इन सभी की स्किन कैंसर जर्नी लोगों को काफी ज़यादा प्रभावित और जागरूक करती है.
ह्यू जैकमैन, जो मार्वल फ्रैंचाइज़ी में वूल्वरिन का रोल निभाने के लिए काफी फेमस हैं, को कुल 6 बार स्किन कैंसर हो चुका है. उन्हें पहली बार स्किन कैंसर 2013 में हुआ था, तब से उनकी कई बायोप्सी और सर्जरी हो चुकी हैं. वो अपने फैंस को नियमित स्किन जांच की सलाह देते हैं.
जोनस ब्रदर्स के गिटारिस्ट, केविन जोनस को 2024 में सर पर एक दाने की वजह से स्किन कैंसर का पता लगा. जिसके लिए सर्जरी की ज़रूरत थी, केविन ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को जागरूक करते हए लिखा कि अपने शरीर के दानों की जांच जरूर करवाएं.
विश्व प्रसिध्द मिशेलिन स्टार शेफ, गॉर्डन रामसे की 2025 में जबड़े एक तरफ से बेसल सेल कार्सिनामा को हटाने के लिए सर्जरी हुई थी. उन्होंने अपने फैंस को ये मैसेज दिया कि सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें.
पॉप कल्चर आइकन और फेमस सुपरमॉडल, क्रिस्टी ब्रिंकले को अपने फेस के एक धब्बे की जांच के जरिए 2024 में स्किन कैंसर का पता लगा. उन्होंने अपने फॉलोअर्स को लंबी बाजू के कपड़े, टोपी और खूब सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी.
पॉपुलर एक्ट्रेस मिशेल मोनाघन को 15 साल पहले मेलानोमा का पता लगा. उन्होंने इसके ट्रीटमेंट को एक लॉन्ग टर्म जागरूकता में बदल कर, 'ए किड्स बुक अबाउट सन सेफ्टी' नामक बुक लिखी. इससे लोगों को स्किन कैंसर से बचने में सहायता मिल सके.
'सिस्टर वॉइस' की स्टार, जेनेल ब्राउन को अपने होंठ पर बने एक निशान की वजह से 2021 में स्किन कैंसर का पता चला. उन्होंने बताया कि उनकी स्किन धूप से जल्दी जल जाती है इसलिए वे अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं. अपने फैंस के लिए उन्होंने मैसेज दिया कि अपनी स्किन की जांच समय-समय पर करवाते रहें.
एंडी कोहेन, 'वॉच व्हाट हैपन्स लाइव' के होस्ट को मेलानोमा का पता डॉक्टर से नहीं बल्कि उनकी दोस्त केली रिपा से लगा. उनकी दोस्त ने एंडी के होंठ पर एक काला धब्बा देखा और उन्हें त्वचा विशेषज्ञ से मिलने को कहा. उन्होंने लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी.