अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में पैप्स संग हुई थी मारपीट, बच्चन परिवार पर मीडिया ने लगा दिया था बैन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी बॉलीवुड की लैविश वेडिंग्स में से एक थी. ये काफी इंटीमेट सेरेमनी थी हालांकि जब मीडिया ने इसे कैप्चर करने की कोशिश की तो उनके साथ काफी बदसुलूकी की गई थी. इसका खुलासा हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट ने किया है.
2007 में हुई ऐश्वर्या राय और जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन की शादी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक थी. हर एक न्यूज पेपर और हर मीडिया पोर्टल में दोनों की शादी की खबर को प्रायरटी दी गई थी.
लेकिन हर न्यूज चैनल और न्यूज पेपर में इस कपल की एक ही फोटो छपी. ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक ही शादी की फोटो वायरल हुई. माना जाता है कि उसी समय से पैपराजी का ट्रेंड भी शुरू हुआ.
लेकिन ये बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कपल की इस लैविश फोटो को हासिल करने के लिए पैपराजी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीनियर जर्नलिस्ट हिना कुमावती ने इस लैविश वेडिंग के पीछे के खौफनाक मंजर का खुलासा किया.
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में सीनियर जर्नलिस्ट ने बताया कि कपल की शादी के दौरान तीन दिन तक वो जलसा के बाहर बैठे रहे ताकि उन्हें न्यूली वेड्स की एक झलक मिल सके लेकिन उन्हें एक भी विजुअल नहीं मिला. हालांकि वरिंदर चावला ने इस नए नवेली जोड़ी की तस्वीरें फोन से क्लिक की और वो वायरल हो गई.
हिना कुमावती ने बताया कि यहीं से पैपराजी का ट्रेंड शुरू हुआ. वरिंदर चावला ने बताया- 'सिक्योरिटी ने मारा था और वो अमर सिंह की सिक्योरिटी थी. उन्होंने बकायदा पैरों से और गन से मारा था. तब सबने तय किया था कि इस फैमिली को क्लिक नहीं करना है.'
इसके बाद से हर इवेंट में पैपराजी ने बच्चन फैमिली को कैप्चर करना बंद कर दिया था. जब अमिताभ बच्चन आते तो सभी अपना कैमरा ऊपर कर देते थे. इसके बाद बच्चन फैमिली को एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है.
इस बात को जानने के लिए बच्चन फैमिली ने पैप्स से बात करने का फैसला किया. सेलिब्रिटी परिवार ने पैपराजी को मैरियट होटल में इनवाइट किया और पूरे मामले के बारे में बात की. पूरे परिवार ने पर्सनली पैपराजी से बात की और उनसे माफी मांगी. इसके बाद मीडिया ने भी उनसे बैन हटा दिया.