✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कभी इस चॉकलेटी हीरो पर फिदा थीं लड़कियां, अब बिगड़ा हाल, फूला चेहरा और निकल गया पेट, पहचानना भी हुआ मुश्किल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  07 Aug 2024 09:33 AM (IST)
कभी इस चॉकलेटी हीरो पर फिदा थीं लड़कियां, अब बिगड़ा हाल, फूला चेहरा और निकल गया पेट, पहचानना भी हुआ मुश्किल

इस एक्टर ने तीन हीरो वाली सुपहिट फिल्म से डेब्यू किया था. इसके बाद इन्होंने कई और फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी पहचान भी बनाई. हालांकि फिर ये अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए. हाल ही में जब ये सुपरहिट हीरो एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सालों बाद नजर आए तो लोग इन्हें पहचान ही नहीं पाए. दरअस इस हीरों का हुलिया ही एकदम बदल चुका है. चलिए जानते हैं ये कौन हैं?

1

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं हिमांशु मलिक हैं. हिमांशु ने बॉलीवुड में ‘कामसूत्र टेल ऑफ लव’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में हिमांशु का किरदार छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई थी.

2

इसके बाद हिमांशु अभिनव सिन्हा निर्देशित साल 2001 में आई फिल्म ‘तुम बिन’ में नजर आए थे. ‘तुम बिन’ में तीन हीरो थे जिनमें से एक हिमांशु मलिक थे. ये फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी और इस फिल्म से हिमांशु भी रातों रात स्टार बन गए थे. साथ ही वे बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के रूप में भी फेमस हो गए थे.

3

‘तुम बिन’ के बाद, हिमांशु मलिक ने मल्लिका शेरावत के साथ फिल्म ‘ख्वाहिश’ में काम किया. इस फिल्म में उन्होंने 17 लिप-लॉक सीन कर तहलका मचा दिया था.

4

. इस फिल्म के बाद वह एलओसी कारगिल, कोई आप सा, सजनी, मल्लिका और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में नजर आए.

5

हिमांशु को आखिरी बार फिल्म 3 स्टोरीज़ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने गणपत राव नाम के एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद वह पर्दे से गायब हो गए

6

हिमांशु ने यूं तो कई फिल्में की लेकिन उनका करियर परवान नहीं चढ़ पाया. एक्टिंग में सफल नहीं हुए तो हिमांशु ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और साल 2022 में उनकी निर्देशित फिल्म चित्रकूट रिलीज हुई. हालांकि ये फिल्म कब आई कब चली गई किसी को पता नहीं चला.

7

अब सालों बाद हिमांशु को जाह्नवी कपूर स्टारर लेटेस्ट रिलीज फिल्म उलझ की स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया था. इस दौरान एक्टर को देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया. उन्हें अब पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.

8

50 साल के हिमांशु का चेहरा अब काफी फूल चुका है. उनकी तोंद निकल गई है और उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया है.

9

उनके इस लुक को देखकर हर कोई हैरान है. लोंगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि ये वहीं हिमांशु मलिक हैं जिनके चॉकलेटी लुक पर लड़कियां फिदा रहती थीं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • कभी इस चॉकलेटी हीरो पर फिदा थीं लड़कियां, अब बिगड़ा हाल, फूला चेहरा और निकल गया पेट, पहचानना भी हुआ मुश्किल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.