✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

दुनियाभर में जमकर कमाई करने वाली 2025 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में कई फ्लॉप भी शामिल

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  25 Aug 2025 09:54 PM (IST)
दुनियाभर में जमकर कमाई करने वाली 2025 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में कई फ्लॉप भी शामिल

छावा से लेकर सैयारा समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों ने वर्ल्डवाइड छप्पर फाड़ कमाई की है. आज हम उन्हीं फिल्मों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएंगे. ये सभी डाटा पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक है.

1

इस लिस्ट के सबसे पहले नंबर पर विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा का नाम शुमार है. अपने जबरदस्त कहानी और दमदार एक्शन सीन्स से इस फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 783 करोड़ का बिजनेस किया है.

2

दूसरे नंबर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा ने अपनी जगह बनाई है. इस फिल्म ने अपने दमदार कलेक्शन से सभी को चौंका दिया. रिलीज के 1 महीने बाद भी फिल्म अपने नाम का डंका बजा रही है और अबतक इसने 555 करोड़ का कलेक्शन किया है.

3

14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया. अबतक इस फिल्म का वर्ल्डवाइड 340 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है.

4

चौथे नंबर पर आमिर खान की सितारे जमीन पर ने अपनी जगह बनाई है. फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया था और ऑडियंस ने भी फिल्म की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी. वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 268 करोड़ का बिजनेस किया है.

5

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का भी जलवा कुछ ऐसा रहा. इस फिल्म ने दर्शकों के एंटरटेनमेंट में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसने 260 करोड़ का कलेक्शन किया है.

6

अजय देवगन की रेड 2 भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म ने छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 223 करोड़ की कमाई की है.

7

भाईजान की फिल्म सिकंदर ने भी लोगों को इंप्रेस किया. सलमान खान और रश्मिका मंदना की जोड़ी की सराहना भी हुई थी. फिल्म ने अपने खाते में 177 करोड़ रुपए जमा किए.

8

अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स फिल्म में वीर पहाड़िया नजर आए थे. वीर पहाड़िया ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था. इस फिल्म ने 146 करोड़ की कुल कमाई की है.

9

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने भी लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई थी. फिल्म को बहुत पसंद किया गया और दर्शकों समेत क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 144 करोड़ की कुल कमाई की है.

10

टॉप 10 हाइएस्ट ग्रौसिंग फिल्मों की लिस्ट में सनी देओल की फिल्म जाट दसवें स्थान पर है. फिल्म ने 112 करोड़ का कलेक्शन किया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • दुनियाभर में जमकर कमाई करने वाली 2025 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में कई फ्लॉप भी शामिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.