हेमा मालिनी के आशियाने की दीवार पर बसी है धर्मेंद्र संग यादें, घर का हर कोना है आलीशान, देखें इनसाइड फोटोज

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने हाल ही में मां के घर की झलक फैंस को दिखाई. एक्ट्रेस के इस घर में धर्मेंद्र की कई फोटोज लगी हुई हैं. आइए देखते हैं इस आशियाने की तस्वीरें.
ईशा देओल ने कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में 54 साल पुराने घर की झलक दिखाई. कर्ली टेल्स ने ये व्लॉग यूट्यूब पर शेयर किया है.
ईशा देओल ने खुलासा किया कि कई सालों से इस घर का कोई नाम नहीं था और फैंस इसे हेमा मालिनी का घर या ड्रीम गर्ल के घर के नाम से जानते थे. वहीं अब ये घर अद्वितिया के नाम से जाना जाता है.
इस घर का हर कोना, जिसमें शानदार डांस रूम और लिविंग एरिया शामिल हैं. घर के लिविंग एरिया नें दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की एक बड़ी सी फोटो लगी हुई है.
हेमा मालिनी के घर के लिविंग में बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं. घर में लाइट कलर के सोफे रखे हुए हैं.
हेमा मालिनी का ये घर में धर्मेंद्र की यादें से भरा हुआ है. घर की एक दीवार पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की कई फोटोज लगी हुई हैं.
इतना ही नहीं बल्कि कुशन पर भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की फोटो बनी है. ईशा ने बताया कि घर में सबके अलग-अलग फ्लोर हैं.
ईशा ने ये भी खुलासा किया कि घर ने दो किचन हैं. हेमा वेजिटेरियन हैं. घर में दो शेफ भी हैं.