'मैंगो छूना भी अलाउड नहीं है', हर्षवर्धन राणे ने बताया कैसे बना सकते हैं मसल्स

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे सिर्फ अपनी फिल्मों और एक्टिंग की वजह से नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर कई फिटनेस और एक्सरसाइज की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इसी बीच हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की और फैंस को मसल्स बनाने के लिए 3 जरूरी बातों को भी बताया, जिसे वो खुद भी फॉलो करते हैं.
उन्होंने रिकवरी के लिए रेड लाइट लेते हुए कैप्शन में बताया की मसल्स बनाने के लिए ये 3 चीज सबसे जरूरी होती हैं, जिसमें पहला हैं कसरत. वो हमेशा अपने बॉडी को फिट रखने के लिए कसरत करते हैं.
वहीं, दूसरा है खाना, वो अपना खाना टाइम पर खाते हैं और मसल्स के लिए कुछ चीजों को भी अवॉइड करते हैं. यहां तक कि आम भी उन्हें नहीं खाना है.
इसके अलावा तीसरा है, रिकवरी (रेड लाइट). बॉडी बनाने में जितनी मेहनत लगती है, उस हिसाब से रिकवरी भी बहुत जरूरी हैं. इसीलिए वो रेड लाइट लेते हैं.
इससे पहले भी उन्होंने अपनी फिटनेस की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थीं, जिसमें उनकी बॉडी बहुत ही शानदार नजर आ रही हैं.
साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'फोर्स 3 के लिए 6 महीनों में 12 किलो वजन बढ़ाया. अपने किरदार के लिए डायरेक्टर भाव धूलिया की डिमांड पर आज 93 किलो तक पहुंच गया.'
तस्वीरों में वो अपनी बॉडी और आने वाली फिल्म के लिए खूब मेहनत करते दिखे, जिससे उनके काम में कोई कमी न रहे.
बता दें कि वो आने वाले समय में जॉन अब्राहम के साथ 'फोर्स 3' में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.