Halloween 2025: इस हैलोवीन को बनाना है थ्रिल से भरा तो दोस्तों संग एंजॉय कर सकते हैं ये 7 हॉरर फिल्म्स, डर के मारे कांप जाएगी रूह

हैलोवीन के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर डर और थ्रिल से भरपूर फिल्मों की भरमार है. अगर आप इस वीकेंड कुछ रोमांचक और हॉरर देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए मौजूद हैं कई शानदार ऑप्शंस. यहां हम बता रहे हैं ऐसी 7 हॉरर फिल्में, जो आपके हैलोवीन को और भी रोमांचक बना देंगी.
तुम्बाड एक फोक-हॉरर फिल्म है, जो हैलोवीन पर देखने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. फिल्म इंसानी लालच और उसके डरावने अंजाम को दिखाती है. यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
वश: लेवल 2 यह फिल्म एक पिता की कहानी है जो अपनी बेटी को एक जादूगर से बचाने की कोशिश करता है. थ्रिल और डर से भरी यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
फिल्म ककूड़ा की कहानी एक श्रापित आदमी और एक मज़ेदार भूत शिकारी की है, जो मिलकर गांव के पुराने श्राप को खत्म करने की कोशिश करते हैं. यह फिल्म आप ज़ी5 पर देख सकते हैं.
ब्रहमायुगम की कहानी एक लोकगायक की है जो एक पुराने और डरावने महल में फँस जाता है, जहां एक खौफनाक मालिक और रहस्यमयी ताकत का साया मंडराता है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
ह्यूबी हैलोवीन एक मज़ेदार हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें ह्यूबी डुबोइस नाम का व्यक्ति सबको यह यकीन दिलाने की कोशिश करता है कि हैलोवीन के दिन हो रही गुमशुदगियों के पीछे सच में एक राक्षस है. यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'द बैड गाइज: हॉन्टेड हाइस्ट' यह कहानी कुछ चोरों की है जो एक डरावने और भूतिया महल से श्रापित ताबीज़ चुराने की कोशिश करते हैं. मज़ेदार और थ्रिल से भरी यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स यह मशहूर हॉरर फ्रैंचाइज़ी की नई फिल्म है, जो मौत को मात देने की कहानी को आगे बढ़ाती है. डर और रोमांच से भरपूर यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.