Gracy Singh Birthday: ‘लगान’ से रातों-रात स्टार बनीं ग्रेसी सिंह इंडस्ट्री से गायब हैं, जानिए क्या कर रही हैं आजकल?

ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ग्रेसी अचानक उस वक्त लाइम लाइट में आ गई जब उन्हें फिल्म ‘लगान’ में आमिर खान के अपॉजिट देखा गया. ग्रेसी के लिए इतना बड़ा ब्रेक मिलना बड़ी बात थी.
ग्रेसी सिंह ने इस फिल्म में गांव की भोली-भाली लड़की का किरदार निभाया था जो आमिर से प्यार करती है. कहते ही कि इस रोल में वो इतना रम गईं थी कि हमेशा रिहर्सल ही करती रहती थी. इस वजह से कई बार लोग उन्हें घमंडी भी कहने लगे थे.
ग्रेसी उन किस्मत वाली एक्ट्रेस में थी जिनकी पहली है फिल्म सुपर हिट रही और वो रातों-रात स्टार बन गईं. यही नहीं ‘लगान’ के ऑस्कर जाने पर उन्होंने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की. इतने शानदार डेब्यू के बाद लगा कि ग्रेसी सिंह बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेगीं.
‘लगान’ के बाद ग्रेसी को कई अच्छी फिल्मों में काम करने का मौका मिला. उन्होंने ‘गंगाजल’ और ‘मुन्नाभाई MBBS’ जैसी फिल्मों में काम किया. ये फिल्में भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में शुमार हैं.
ग्रेसी सिंह में अच्छी हीरोइन की सारी क्वालिटीज़ थी लेकिन कुछ फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो. ग्रेसी को कुछ बी ग्रेड फिल्मों के ऑफर हुए पर उन्होंने टीवी पर काम करना ज्यादा बेहतर समझा.
आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह ने ब्रह्मकुमारी संस्था ज्वाइन कर लिया है. इसके सदस्य शादी नहीं करते हैं, इसलिए ग्रेसी ने भी शादी नहीं की है. संस्था के लोग उन्हें दीदी कहकर बुलाते हैं.
सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हैं. फिलहाल ग्रेसी सिंह ऐसे किरदार करती हैं जो साधारण हो और जिससे उनकी फैमिली को कोई दिक्कत ना हो.