जीक्यू अवॉर्ड में छाए सेलेब्स, कियारा-कृति से शनाया कपूर तक ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा

जीक्यू अवॉर्ड 2026 का कल, 23 अप्रैल को मुंबई में आयोजन हुआ. जहां, बॉलीवुड के कई सेलब्स ने शिरकत की. एक्ट्रेसेस ने ग्लैमरस लुक में जलवा बिखेरा. आइए देखते हैं फोटोज.
कियारा आडवाणी जहां भी जाती हैं उनका लुक चर्चा का विषय बन जाता है. वहीं इस इवेंट में भी एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं. उन्होंने कोर्सेट स्टाइल ड्रेस वियर की थी. एक्ट्रेस ने पैप्स की खूब पोज दिए.
इवेंट में कृति सेनन भी अपने ग्लैमरस लुक में छा गईं. उन्होंने ब्लैक कलर की हाई स्लिट कट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी क्लासी दिख रही थीं.
शनाया कपूर भी इवेंट में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं. उन्होंने ब्लैक कलर का स्कर्ट और टॉप वियर किया था, जो कि काफी स्टाइलिश लग रहा था. उन्होंने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए.
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी इवेंट में शिरकत की. इस दौरान वो ब्लैक ड्रेस में नजर आईं. उनका हेयरस्टाइल उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा था.
एक्ट्रेस कृतिका कमरा ने इवेंट में शिरकत की. हमेशा की तरह इस बार भी वो ग्लैमरस लुक में नजर आईं. एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की स्टाइलिश ड्रेस कैरी की थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही थीं.
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने चेक पैटर्न का आउटफिट कैरी किया था, जो काफी स्टाइलिश लग रहा था.
सारा तेंदुलकर भी अपनी भाभी के साथ नजर आईं. जहां सारा ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही थीं, वहीं उनकी भाभी सानिया चंडोक भी ब्लू ड्रेस में बाल की खूबसूरत दिख रही थीं. दोनों ने साथ में जमकर पोज दिए.
प्रतिभा रांटा का भी काफी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. एक्ट्रेस ने मिनी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी. हमेशा की तरह उनका ये लुक भी काफी स्टाइलिश था.