Gauahar Khan Wedding Anniversary: गौहर खान की शादी को पूरे हुए तीन साल, पति जैद ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार

गौहर खान जैद दरबार एनिवर्सरी सेलिब्रेशन
गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी थर्ड वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न एकसाथ कैंडल लाइट डिनर करके मनाया.
जिसकी कुछ तस्वीरें अब एक्ट्रेस के पति जैद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों एक रेस्टोंरेट में जश्न मनाते दिख रहे हैं.
अपने इस स्पेशल दिन पर जैद ने गौहर को सरप्राइज करते हुए एक डायमंड रिंग भी दी है. जिसे देख एक्ट्रेस खुशी से फूली नहीं समा रही हैं.
तस्वीरों में गौहर खान ब्लैक और ब्राउन कलर की एक फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है. जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही हैं. तस्वीरें शेयर कर जैद ने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी जानू’
वहीं एक फोटो में ये स्टार कपल सीढ़ियों पर खड़े होकर कैमरे के लिए किलर पोज दे रहे हैं.
बता दें कि गौहर खान ने जैद दरबार से 25 दिसंबर साल 2020 में शादी की थी. जिसकी तस्वीरें कई दिन तक सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. अब कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं.