एक्सप्लोरर
अवॉर्ड फंक्शन में एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे सेलेब्स, Kareena ने सिल्वर साड़ी में तो Ananya ने शोल्डर लेस गाउन में लूटी महफिल
Filmfare OTT Awards 2024: बीती रात मुंबई में होस्ट किए गए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड 2024 में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के तमाम सितारे एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे. इनकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.
बीती रात मुंबई में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 के पांचवें एडिशन का रेड कार्पेट सितारों की मौजूदगी से जगमगा उठा. करीना कपूर से लेकर अनन्या पांडे और विजय वर्मा से लेकर मनीषा कोइराला तक, गाला नाइट के रेड कार्पेट पर हर किसी ने ग्लैमर का तड़का लगाया.
1/15

करीना कपूर खान अवॉर्ड नाइट के लिए सब्यसाची की सिल्वर साडी पहनकर पहुंची थीं. उन्होंने साड़ी को बेज स्कूप-नेक, बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया, था.जो उनके लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था. करीना ने अपनी एसेसरीज को मिनिमल रखा था और डायमंड की स्टड बालियों की एक पेयर और अपनी उंगली पर एक स्टेटमेंट रिंग के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था. करीना इस लुक में गजब ढा रही थीं.
2/15

अनन्या पांडे ने अवॉर्ड नाइट के लिए एक ऑफ-शोल्डर स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले सिल्वर शिमर डिटेलिंग वाला गाउन कैरी किया था. कॉल मी बे एक्ट्रेस फिगर-हगिंग बॉडीकॉन फिट गाउन में महफिल लूटती हुई नजर आईं.
Published at : 02 Dec 2024 11:22 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
मध्य प्रदेश
क्रिकेट
विश्व




























