Farah Khan Mother Last Rites: फराह खान की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे रानी मुखर्जी-सलीम खान सहित कई दिग्गज, शाहरुख-गौरी पहुंचे घर

फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी लम्बे समय से बीमार थीं. अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फराह खान की मां को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें प्लेन व्हाइट कुर्ते में देखा गया.
व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने शिल्पा शेट्टी भी फराह खान की मां को आखिरी बार अलविदा कहने पहुंचीं.
एक्ट्रेस नीलम और सीमा खान भी फराह खान के घर के बाहर नजर आईं. नीलम व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने दिखीं.
फिल्म राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी यहां मौजूद रहे.
मनीष पॉल भी फराह खान के घर पर मौजूद रहे. इस दौरान वे काफी हताश-परेशान दिखाई दिए.
व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहने एक्टर फरदीन खान भी फराह खान की मां के अंतिम संस्कार में नजर आए.
संजय कपूर भी मेनका ईरानी को अंतिम विदाई देने फराह खान के घर पहुंचे. वे भी व्हाइट शर्ट में नजर आए.
फराह खान की मां के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान नहीं पहुंच पाए. लेकिन अब वो उनके घर गए हैं. शाहरुख-फराह बहुत पुराने और अच्छे दोस्त हैं.
शाहरुख खान के साथ उनकी वाइफ गौरी खान और बेटी सुहाना खान भी पहुंचे हैं. ये सभी 26 जुलाई की शाम फराह खान के घर पहुंचे.