एक्सप्लोरर
Farah Khan Mother Last Rites: फराह खान की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे रानी मुखर्जी-सलीम खान सहित कई दिग्गज, शाहरुख-गौरी पहुंचे घर
Farah Khan Mother Last Rites: मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में उन्होंने अंतिम सांस ली और आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.
फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी लम्बे समय से बीमार थीं. अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रही हैं.
1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फराह खान की मां को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें प्लेन व्हाइट कुर्ते में देखा गया.
2/9

व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने शिल्पा शेट्टी भी फराह खान की मां को आखिरी बार अलविदा कहने पहुंचीं.
Published at : 26 Jul 2024 05:08 PM (IST)
और देखें




























