एक्सप्लोरर
विवादों ने खत्म कर दिया इन 6 बॉलीवुड स्टार्स का करियर, कोई रेप केस में फंसा तो कोई कास्टिंग काउच में हुआ बर्बाद
Scandals Destroyed These Celebs Career: बॉलीवुड में कई सितारों के लिए एक गलती उनकी बर्बादी का कारण बन गई. इनमें फरदीन खान से लेकर ममता कुलकर्णी और मोनिका बेदी तक का नाम शामिल हैं.
Scandals Destroyed These Celebs Career: बॉलीवुड की रंग-बिरंगी दुनिया फैंस को काफी आकर्षित करती है, लेकिन पर्दे के पीछे कई सेलेब्स ऐसे-ऐसे विवादों में फंसे हैं, जिनसे उनका करियर ही बर्बाद हो गया. कोई रेप केस में फंसा तो किसी ने कास्टिंग काउच में बदनामी झेली.आज हम आपको बॉलीवुड के 6 ऐसे ही कलाकारों से रुबरु करा रहे हैं.
1/6

फरदीन खान- साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू करने वाले एक्टर फरदीन खान कोकीन रखने के आरोप में साल 2001 में अरेस्ट हो चुके हैं. इससे उनके करियर पर भी गहरा असर पड़ा. हालांकि इससे उबरने के लिए उन्होंने नशामुक्ति कार्यक्रम चलाया था. फरदीन हाल ही में वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए थे. लेकिन उन्हें बहुत कम स्क्रीन स्पेस मिला था.
2/6

ममता कुलकर्णी- एक समय बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस रही ममता कुलकर्णी के करियर पर ड्रग घोटाले ने ब्रेक लगा दिया था. उन पर ड्रग्स की तस्करी के आरोप लगे थे. इसमें उनके पति का नाम भी सामने आया था. इस केस के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूर हो गई.
Published at : 18 Jun 2024 07:32 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड





























