एक्सप्लोरर
रेखा की 10 खूबसूरत तस्वीरें, 70 साल की उम्र में भी हुस्न की मल्लिका लगती हैं दिग्गज अभिनेत्री
Timeless Beauty: रेखा हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से सालो तक लोगो का दिल जीता है. उम्र के इस पड़ाव पर भी रेखा का जादू कम नहीं हुआ है.
70 साल की उम्र में भी उनका अंदाज़ और सुंदरता उन्हें हुस्न की मल्लिका बनाती है. उनकी हाल ही तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वह आज भी उतनी ही ग्लैमरस दिखती हैं जितनी अपने फिल्मी करियर के सुनहरे दौर में दिखती थीं. रेखा की हर तस्वीर में उनकी स्टाइल और ग्रेस साफ झलकती है, जो उन्हें हमेशा से ही अलग और खास बनाती है.
1/10

रेखा का यह लुक बेहद रॉयल अंदाज़ में है. उन्होंने कॉपर-ब्रॉन्ज़ कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा-सूट पहना है, जिसे मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया है. गले में भारी नेकपीस, माथे पर माथापट्टी, हाथों में ज्वेलरी और हाई हील्स उनके लुक को और भी क्लासी बना रहे हैं. डार्क रेड लिपस्टिक और ओपन कर्ली हेयर उनके इस ट्रेडिशनल और रॉयल अंदाज़ को ग्रेसफुल बना रहा हैं.
2/10

इस लुक मे रेखा ने एक ड्रामैटिक अंदाज़ रखा है. उन्होंने गहरे मरून वेलवेट का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है, जिसे मैचिंग हेडगियर ने और भी ग्रैंड बना दिया. लंबे झुमके, हैवी कंगन और रिंग्स इस लुक में एक्स्ट्रा चमक जोड़ रहे हैं. डार्क मेकअप और कॉन्फिडेंट पोज़ उनकी ग्रेस और एलीगेंस को और निखार रहे हैं.
Published at : 06 Sep 2025 01:58 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























