एयरपोर्ट पर कूल लुक में दिखीं ईशा देओल, पापा और भाई के साथ स्पॉट हुईं आथिया शेट्टी

मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स का आना- जाना लगा रहता है. ऐसे में कई बड़े- छोटे हर तरह के सेलेब्स एयरपोर्ट पर स्पॉट होते हैं. इस दौरान इन सेलेब्स का कूल अंदाज देखते ही बनता है. हाल ही में सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों आथिया और अहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. तो वहीं ईशा देओल भी कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं.
हाल ही में सुनील शेट्टी एयरपोर्ट पर अपने दोनों बच्चों आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी के साथ स्पॉट हुए. इस दौरान तीनों ने साथ में पोज भी दिया.
आथिया शेट्टी इस दौरान बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आईं. उन्होंने फूशिया पिंक कलर का कॉटन का कुर्ता सेट पहना था. इसके साथ एक्ट्रेस ने गॉगल्स पहने और बालों में स्लीक बन बनाया. उनके इस सिंपल लुक ने दिल जीत लिया.
कुछ भी कहो, दोनों बच्चों पर पापा का स्टाइल आज भी भारी पड़ रहा है. सुनील शेट्टी इस दौरान स्काय ब्लू शर्ट और जींस में नजर आए. उन्होंने ब्लैक गॉगल पहना था और उनका ये स्टाइलिश लुक बहुत क्लासी लगा.
तो वहीं 'बॉर्डर 2' फेम अहान शेट्टी ने इस दौरान चेक्स की शर्ट और जींस पहनी. शर्ट को ओपम रखते हुए अहान ने व्हाइट इनर पहना, जिसमें वो बहुत स्टाइलिश लग रहे थे.
ना केवल शेट्टी परिवार बल्कि एयरपोर्ट पर इस दौरान ईशा देओल भी स्पॉट हुई हैं. ईशा का एयरपोर्ट लुक इतना कूल और स्टाइलिश था कि देखते ही बन रहा था.
ईशा देओल ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए डेनिम जींस के साथ व्हाइट टॉप पहना. बालों को उन्होंने खुला रखा और आखों पर काला चश्मा लगाया.
ईशा ने हाथ में डेनिम का ही हैंडबैग भी कैरी किया हुआ थै. उनका ये स्टाइल और लुक देखते ही बन रहा था.