Emraan Hashmi की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट हो रही लंबी, Selfiee से पहले एक्टर की ये मूवीज रहीं डिजास्टर

इमरान हाशमी लगातार दे रहे हैं फ्लॉप फिल्में
एक वो वक्त था जब इमरान हाशमी जिस फिल्म में होते थे वो सुपरहिट हो जाती थी. लेकिन वक्त बदलते देर नहीं लगती आज इमरान के सितारे गर्दिश में हैं वे एक अदद हिट के लिए तरस रहे हैं. दरअसल उनकी पिछली तमाम फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं.
इमरान हाशमी अपनी साल 2023 की पहली रिलीज फिल्म सेल्फी से काफी उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन फिल्म को पहले ही दिन ऑडियंस ने नकार दिया. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की काफी खराब ओपनिंग रही और 150 करोड़ के बजट में बनी सेल्फी 7 दिन में महज 14 करोड़ के करीब ही कलेक्शन कर पाई. इसी के साथ इमरान की अक्षय कुमार के साथ वाली ये फिल्म बड़ी फ्लॉप बन चुकी है.
2017 में आई फिल्म बादशाहो मल्टी स्टारर फिल्म थी. इस फिल्म में इमरान के साथ अजय देवगन भी अहम रोल में थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.(इमेज क्रेडिट IMDb)
इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर्स' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी दर्शकों ने पूरी तरह नकार दी थी. जिसके बाद 'टाइगर्स' भी इमरान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी (इमेज क्रेडिट IMDb)
इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की एक्टिंग से सजी फिल्म 'द बॉडी' भी एक्टर की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है, ये फिल्म कब आई कब गई किसी को पता नहीं चला. (इमेज क्रेडिट IMDb)
मुंबई सागा में इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की जोड़ी थी. ये फिल्म कोरोना काल में रिलीज हुई थी.मुंबई सागा को भी ऑडियंस ने पूरी तरह नकार दिया था. (इमेज क्रेडिट IMDb)
कभी इमरान हाशमी की हॉरर फिलमों को ऑडियंस काफी पसंद करती थी लेकिन 'डायबुक' के ना आने का पता चला और ना जाने का. (इमेज क्रेडिट IMDb)
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की मौजूदगी के बावजूद इमरान हाशमी के 'चेहरे' ने ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं किया और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मर रही. (इमेज क्रेडिट IMDb)
एजुकेशन करप्शन के मुद्दे को उठाती हुई फिल्म 'व्हाइ' चीट इंडिया भी इमरान हाशमी की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं मिली. (इमेज क्रेडिट IMDb)
लाइन से फ्लॉप दे रहे इमरान हाशमी की सारी उम्मीदें अब 'टाइगर 3' पर टिकी हैं. देखने वाली होगी की सलमान खान स्टारर फिल्म से इमरान की नैय्या पार लगती है या नहीं.