Elli Avrram Photos: समुद्र किनारे खुले व्हाइट शर्ट में मस्ती करती दिखीं एली अवराम

एली अवराम
एली अवराम (Elli Avrram) उन कुछ एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो क्यूट होने के साथ ही बेहद बोल्ड भी हैं. अपनी लेटेस्ट फोटोज में भी वह बिंदास अंदाज में मस्ती करती करती दिखी हैं.
एली अपनी लाइफ को खुलकर एंजॉय करती हैं. वह काफी फन लविंग हैं. फोटोज में रियल एली को देखा जा सकता है.
फोटोज में एली समुद्र किनारे एक से बढ़कर एक पोज देती दिखी हैं. वो भी खुले व्हाइट शर्ट में.
फोटोज के साथ एली ने लिखा है, 'एक व्हाइट शर्ट पहनिए और समुद्र किनारे डांस कीजिए.आप आजाद महसूस करेंगे.''
एली का ये अंदाज हमेशा की तरह फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उन्हें लोग अक्सर 'एंजल' कहते नजर आते हैं.
एली ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को यह भी जानकारी दी है कि उनका 'हर फन मौला' सॉन्ग रिलीज हो गया है. इसको लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं.
एली ने अमिताभ बच्चन के साथ ये एक फोटो भी शेयर की है. उन्हें फिल्म 'गुडबाय' में साथ काम करने का मौका मिला है. इसमें रश्मिका मंदाना भी हैं.
एली (Elli Avrram) मूल रूप से स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में भी एक खास जगह बना चुकी हैं. फिल्म 'मिकी वायरस' से उन्होंने यहां करियर की शुरुआत की थी.