'धुरंधर 2' की 'यालिना' पहुंची पैरेंट्स के साथ IPL मैच देखने, ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट

हर साल आईपीएल का क्रेज सिर्फ लोगों में नहीं, बल्कि सेलेब्स में भी देखने को मिलता है. आज MI vs KKR के बीच जबरदस्त मुकाबला है, जहां एक तरफ स्टेडियम में चौके-छक्कों की गूंज सुनाई देती है, वहीं दूसरी ओर सितारों की मौजूदगी इस शाम को और खास बनाती है. इसी बीच आज के मैच को देखने के लिए सारा अर्जुन, राज अर्जुन, नीता अंबानी और हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड और बेटा समेत कई सेलेब्स पहुंचे है.
'धुरंधर 2' में अपने किरदार से पहचान बना चुकी सारा अर्जुन भी अपने टीम के लिए स्टेडियम पहुंचीं.
सारा अकेले नहीं, बल्कि अपने पिता और एक्टर राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन के साथ नजर आई.
व्हाइट शर्ट और जींस में नीता अंबानी भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं और स्टेडियम के अंदर जाती दिखी.
साथ ही उन्होंने पापाराजी को देखकर हाथ हिलाया और स्माइल किया, जिसे देखकर लोग बहुत खुश हुए.
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मैच देखने पहुंची और उनके साथ हार्दिक के बेटे अगस्त्य भी सनग्लासेस लगाकर आए.
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी अपने बेटे को गोद में लिए स्टेडियम की तरफ जाती दिखीं.
इसके अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी स्टाइलिश और कैजुअल लुक में अपने टीम को चीयर करने पहुंचीं.
सुहाना खान भी इस रोमांचक मैच को देखने और अपने पापा की टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं.
मिस वर्ल्ड 2017 और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी स्टाइलिश अंदाज में मैच को देखने आई.