Wedding Album: 'धुरंधर' बनाने वाले आदित्य धर ने कोरोना में चुपचाप कर ली थी शादी, यामी गौतम ने खुद किया था मेकअप

आदित्य धर ने जब यामी गौतम संग शादी की थी तो हर कोई हैरान रह गया था. फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि यामी और आदित्य रिलेशनशिप में थे.
आदित्य धर और यामी गौतम कोरोना के दौरान 4 जून 2021 को गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे बंध गए थे. इन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यामी गौतम और आदित्य धर ने अपनी शादी का खुलासा किया था. कपल की शादी की रस्में यामी के होम टाउन बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में हुई थी.
कोविड के दौरान पहाड़ों के बीच हुई इस शादी ने सबको हैरान करके रख दिया था. यामी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोना नहीं होता, तब भी उनकी शादी ऐसी ही होती.
यामी ने इंटरव्यू में बताया था कि शादी में उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनी थी, खुद अपना मेकअप और हेयर किया.
यामी ने बताया था कि वो बिल्कुल वैसी दिखना चाहती थीं, जैसी उनकी मां अपनी शादी में दिख रही थीं.
उरी के सेट पर यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात हुई थी. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही दोनों करीब आए थे. खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था.
यामी ने बताया कि रिलेशनशिप को दो साल हो गए थे तो हमने सोचा शादी कर लेते हैं. जब इस बारे में परिवार को बताया तो वो लोग हमसे ज्यादा खुश हुए.
यामी ने कहा,'हम सगाई करने वाले थे और फिर सोचा था कि कुछ वक्त के बाद शादी कर लेंगे.'
एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी नानी ने कहा,'सुनो हमारे कल्चर में एंगेजमेंट वगैरह नहीं होती है, शादी कैसी रहेगी.'
यामी ने बताया कि नानी की बात सुनने के बाद आदित्य ने मुझसे पूछा क्या तुम तैयार हो.क्या हम शादी करें.
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया, उन्होंने कहा कि अब तक वो भरोसा नहीं कर पाईं कि उनकी शादी हो गई है.
यामी कहती हैं कि उन्हें सबकुछ पहले जैसा ही लगता है या शायद अब वो ज्यादा खुश हैं.
यामी के वेडिंग लुक में उनकी हिमाचली नथ भी अट्रैक्शन रही, जिसे उनकी नानी ने ही गिफ्ट किया था.