In Pics:क्या पिता की दूसरी शादी से खफा होकर सनी देओल ने किया था सौतेली मां पर हमला? जानिए क्या है सच
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से एक हैं जिनकी लाखों लड़कियां तो दीवानी थीं. साथ ही हर हीरोइन भी उनके साथ काम करने को बेकरार रहती थीं. ऐसे में फिल्मों में साथ-साथ काम करते हुए धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आया और उन्होंने धर्म बदलकर एक्ट्रेस से दूसरी शादी भी रचा ली.
लेकिन ये बात उनके बड़े बेटे और सनी देओल को बिल्कुल भी रास नहीं आई. कहा जाता है कि सनी धर्मेंद्र की दूसरी शादी से इस कदर खफा हो गए थे कि उन्होंने हेमा मालिनी पर चाकू से हमला कर दिया था.
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने इसपर बात करते हुए कहा था कि, “ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है...लेकिन हर बच्चा ये जरूर चाहेगा कि उसके पिता सिर्फ उनकी मां से ही प्यार करें और इसका ये मतलब नहीं है कि वो उस दूसरी औरत को मार देगा. मेरे बच्चों को मैंने बहुत अच्छे संस्कार दिए है.’’
बता दें कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ साल 1980 में शादी की थी. कपल दो बेटियों ईशा और अहाना के पेरेंट्स हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी होंगे. इसके अलावा सनी देओल ‘गदर 2’ के साथ पर्दे पर धमाल मचाएंगे.