Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी थीं हेमा मालिनी, बेटियों ईशा-अहाना ने मां को ऐसे संभाला

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हाल ही में इस दुनिया को छोड़कर चले गए. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा. उनका परिवार इस सदमे से बाहर नहीं आ पाया है. मुंबई में कुछ दिनों पहले सनी देओल ने प्रेयर मीट रखी थी. अब 11 दिसंबर को हेमा मालिनी ने दिल्ली में प्रेयर मीट रखी थी. जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए.
सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट की फोटो खूब वायरल हो रही हैं. प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद करके हेमा मालिनी रो पड़ीं.
उस दौरान उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल उनके साथ थीं. दोनों बेटियों ने मां को संभाला.
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में कंगना रनौत भी पहुंची थीं. वो हेमा मालिनी के पास आकर कुछ देर बैठीं और उन्हें सांत्वना दिया.
प्रेयर मीट में कई दिग्गज नेता पहुंचे थे जिन्होंने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी.
हेमा मालिनी के साथ उनका परिवार शामिल हुआ था. उनकी दोनों बेटियों के दामाद भी पहुंचे थे. ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी इस मुश्किल समय में उनके साथ नजर आए.
हेमा मालिनी धर्मेंद्र के जाने के गम से उभर नहीं पाई हैं. हाल ही में उन्होंने एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर किया था.
पापा को याद करके बेटी ईशा देओल भी काफी इमोशनल हो गईं. ईशा की आंखों में भी आंसू नजर आए.
हेमा मालिनी के साथ अमित शाह बैठे नजर आए. उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है.
बता दें धर्मेंद्र 24 नवंबर को इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे. कुछ समय पहले उनका अस्थि विसर्जन हरिद्वार में किया गया था.