Cannes 2022: कान्स से सामने आया Deepika Padukone का लेटेस्ट लुक, स्ट्रीट्स पर कुछ यूं करती दिखी मस्ती

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण तब से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से उन्होंने प्रतिष्ठित 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी में जगह बनाई है.
दीपिका एक बार फिर कान्स से अपने नए लुक के लिए ध्यान खींच रही हैं क्योंकि उन्होंने स्टाइल में सड़कों पर कदम रखा है.
दीपिका पादुकोण की अब इस नए लुक की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
दीपिका पादुकोण ने अपनी इस लुक की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस वीडियो में वो दौड़ लगाती नजर आ रही हैं.
बालों की बात करें तो इस लुक में दीपिका पादुकोण ने पोनी बनाई है और स्टेटमेंट ईरिंग्स पहने हैं.
image 7
दीपिका पादुकोण इस समय कान्स में हैं और वहां चल रहे फिल्म फेस्टिवल से उनके कई लुक सामने आ चुकी हैं.
दीपिका हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और इस बार भी उन्होंने कान्स में अपने जलवे बिखेरे हैं.