एक किसिंग सीन से आए करीब, फिर धूमधाम से रचाई शादी, जानें- Deepika Padukone और Ranveer Singh की लव स्टोरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म की है. इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट हाथ में पकड़े दिख रही हैं. हालांकि, दुआ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है. आइए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं.
'दीपवीर' के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया.
दीपिका पादुकोण में अपने करियर की शुरुआत 2006 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी. वहीं रणवीर सिंह ने 2010 में आई 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा.
साल 2013 में संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' में दोनों ने साथ काम किया और इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई.
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूजे से प्यार कर बैठे. इस फिल्म में एक सीन के दौरान दोनों होश खो बैठे थे. इस सीन पर कट कहने के बावजूद वो दोनों एक दूसरे में इतना खो गए की कुछ समझ ही नहीं पाए.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी. कपल ने इस बात का खुलासा निर्माता करण जौहर के रियलिटी चैट शो में किया था.
इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में दो रीति-रिवाज से शादी की थी. 14 नवंबर, 2018 को कपल ने कोंकणी शादी की थी, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी मां की दी हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थीं. वहीं, दोनों ने 15 नवंबर, 2018 को सिंधी रिवाज से शादी की, जिसमें दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी दुआ का वेलमक किया था. अब ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाला है.