Guess Who: कभी मॉडलिंग के दौरान इस हसीना ने स्टेज पर खाई थी डांट, आज ग्लैमर और फेम में करीना कपूर को दे रही हैं टक्कर, पहचाना ?

इस तस्वीर में नजर आ रही ये वो हसीना है. जिसने बिना किसी गॉडफादर के इस इंडस्ट्री में कदम रखा था. एक्ट्रेस ने शुरुआत मॉडलिंग से की थी. लेकिन आज वो बॉलीवुड पर भी राज कर रही हैं और करीना कपूर जैसी कई बड़ी हीरोइन्स को टक्कर दे रही हैं. क्या आपने इन्हें पहचाना ?
अगर आप इस हिंट के जरिए इस हसीना को नहीं पहचान पाए हैं. तो चलिए हम बता देते हैं कि ये अपनी हाइट, खूबसूरत स्टाइल और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन हैं. जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें वो दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू और करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.
ये तो सभी जानते हैं कि कृति सेनन ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी. जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कृति फिल्मों से पहले ही ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बन चुकी थी.
दरअसल कृति सेनन ने फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था. हालांकि एक्ट्रेस के पिता को उनका इस फील्ड में काम करना पसंद नहीं था. लेकिन उनकी मां एक्ट्रेस को खूब सपोर्ट करती थीं.
इस बात का खुलासा खुद कृति ने नेहा धूपिया के शो पर किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में मेरे डैड इसके खिलाफ थे, लेकिन धीरे-धीरे जब मेरी ऐड आने लगी तो वो भी खुश हो गए. मॉडलिंग के दौरान ही मुझे पता चला कि मैं कैमरे के लिए बनी हूं.
कृति ने बताया था कि मैं बहुत शर्मीली लड़की थी. इसलिए मेरा पहला रैंप शो और मेरा फोटोशूट दोनों ही बहुत खराब गए थे. क्योंकि पहले ही शो में मैंने कोरियोग्राफी के कुछ अलग ही कर दिया था. जिसकी वजह से मुझे 50 मॉडल्स के सामने खूब डांट पड़ी थी. इसके बाद में बैक स्टेज गई और बहुत रोई.
कृति सेनन ने ये भी बताया था कि जब वो इंडस्ट्री में नई-नई थी, तो लोग उन्हें तरह-तरह की सलाह देते थे. कुछ लोग तो उन्हें ये भी कहते थे कि तुम अपनी नाक और दांत फिक्स को सही से फिक्स करवा लो. फिर सब सही होगा. लेकिन मेरा बस ये कहना है कि हमें खुद पर विश्वास होना चाहिए और ये विश्वास ही मुझे आगे लेकर आया है.
बता दें कि कृति सेनन ने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली. आज एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो चुका है.