बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं आपस में रिश्तेदार, नहीं जानते होंगे आप
शबाना आजमी - तब्बू : इस लिस्ट में पहला नाम एक्ट्रेस शबाना आज़मी और तब्बू का है.आपको बता दें कि तब्बू, एक्ट्रेस शबाना आजमी की रिश्ते में भतीजी हैं. दरअसल, तब्बू के पिता जमाल हाशमी और शबाना आज़मी आपस में भाई बहन हैं.
करण जौहर - आदित्य चोपड़ा : फिल्ममेकर करण जौहर और आदित्य चोपड़ा रिश्ते में कज़न हैं. आपको बता दें कि करण जौहर की मां हीरू जौहर, यश चोपड़ा की बहन हैं. इस नाते करण और आदित्य आपस में कजिन हुए.
रणवीर सिंह -सोनम कपूर : क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी रिश्ते में भाई-बहन हैं ?. असल में सोनम की नानी और रणवीर के दादाजी रिश्ते में भाई-बहन थे. इस नाते रणवीर और सोनम हुए न भाई बहन.
अजय देवगन -मोहनीश बहल : एक्टर मोनीश बहल रिश्ते में अजय देवगन के साले हैं. जी हां, असल में एक्ट्रेस काजोल और मोहनीश रिश्ते में कज़िन भाई बहन हैं.
श्रद्धा कपूर- लता मंगेशकर : श्रद्धा कपूर, मशहूर सिंगर लता मंगेशकर की पोती हैं. दरअसल, श्रद्धा के दादाजी लता मंगेशकर के कज़न लगते हैं. इस नाते श्रद्धा उनकी पोती हुईं.
बॉलीवुड की फिल्मों में तो हमने स्टार्स को आपस में भाई-बहन, चाचा-चाची आदि के रोल्स में देखा है. हालांकि, आज के आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में एक दूसरे के रिश्तेदार हैं. तो आइए शुरू करते हैं.