✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

छोटे पर्दे से उठकर बॉलीवुड में छाए ये सितारे, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

मयूरी सिंह   |  15 Jul 2026 08:51 PM (IST)
छोटे पर्दे से उठकर बॉलीवुड में छाए ये सितारे, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

बॉलीवुड में जगह बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन कुछ सितारों ने अपनी काबिलियत के दम पर ये मुकाम हासिल किया. छोटे पर्दे से अपने अभिनय का सफर शुरू करने वाले ये कलाकार आज बड़े पर्दे के चमकते सितारे बन चुके हैं.

1

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो 'जरा नचके दिखा' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनीं. वो 'देवों के देव... महादेव' में भी नजर आई. शो 'नागिन' ने पॉपुलर कर दिया. टेलीविजन पर अपार सफलता के बाद, मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा था.

Continues below advertisement
2

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1980 के दशक में फौजी और सर्कस जैसे टीवी सीरियल से की थी. इसके बाद उन्होंने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. शाहरुख खान के आज करोड़ों चाहने वाले हैं.

Continues below advertisement
3

विक्रांत मैसी ने 'धूम मचाओ धूम', 'बालिका वधू' और 'कुबूल है' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया. उन्होंने 2013 में 'लुटेरा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने 'दिल धड़कने दो', 'ए डेथ इन द गंज','12वीं फेल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी.

4

फिल्मों से पहले मृणाल ठाकुर ने भी 'मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियां' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे टीवी शोज में काम किया. उन्होंने मराठी फिल्म 'विट्टी दांडू' से फिल्मों में कदम रखा. फिर 'सुपर 30' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की.

5

यामी गौतम ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी से की थी. वो शो 'चांद के पार चलो' में नजर आई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने शो 'ये प्यार न होगा कम' में भी काम किया. साल 2012 में उन्होंने शूजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा.

6

राधिका मदान ने टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' से अपने करियर की शुरुआत की. साल 2018 में 'पटाखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

7

राम कपूर टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से खूब सुर्खियां बटोरी. टीवी के अलावा राम कपूर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'मॉनसून वेडिंग', 'हमशकल्स' और 'लक्ष्मी' जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • छोटे पर्दे से उठकर बॉलीवुड में छाए ये सितारे, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.