Tiger Shroff-Shraddha Kapoor से लेकर Sonakshi Sinha-Arjun Kapoor तक, क्लासमेट रह चुके हैं ये स्टार्स
आमिर खान-सलमान खान: क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के दो सुपरस्टार साथ पढ़े हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं आमिर और सलमान की जो कि सेंट. एनीस स्कूल, पाली हिल मुंबई में साथ पढ़ाई कर चुके हैं.
बॉलीवुड के कई स्टार्स का बचपन साथ गुजरा है और क्लासमेट्स रहे हैं . इनमें श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, सलमान खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, अनुषा रंजन, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं.
ट्विंकल खन्ना-करण जौहर: ट्विंकल और करण एक-दूसरे को तबसे जानते हैं जब वह एक साथ न्यू एरा हाई स्कूल, पंचगनी में साथ पढ़ते थे. करण कई बार ये खुलासा भी कर चुके हैं कि वह उस वक्त ट्विंकल से प्यार करने लगे थे.
साक्षी धोनी-अनुष्का शर्मा: आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये बात सच है कि महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा बचपन में साथ पढ़ाई कर चुकी हैं.दोनों का एडमिशन असम के स्कूल में हुआ था.
अर्जुन कपूर-सोनाक्षी सिन्हा: अर्जुन और सोनाक्षी आर्य विद्या मंदिर, मुंबई में साथ पढ़ाई कर चुके हैं. हालांकि तब दोनों की बहुत ज्यादा दोस्ती नहीं थी लेकिन फिल्मों में आने के बाद ये अच्छे दोस्त बन गए. फिल्म तेवर में भी इन्हें साथ देखा जा चुका है.
टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर: फिल्म बागी में साथ काम कर चुके टाइगर और श्रद्धा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में साथ पढ़े हैं. साथ पढ़ते हुए टाइगर को श्रद्धा पर क्रश भी हो गया था. वह यह बात पब्लिकली कई बार कबूल चुके हैं.
आकांक्षा रंजन कपूर-आलिया भट्ट: वेबसीरीज गिल्टी में तनु कुमार का रोल अदा करने वालीं आकांक्षा आलिया भट्ट की बचपन की दोस्त हैं. दोनों आज भी बेस्ट फ़्रेंड्स हैं. इन्होंने जमनाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई से साथ में पढ़ाई की थी.