Cannes 2025: साड़ी के बाद कान्स में ऐश्वर्या राय ने ग्लैम लुक से ढाया कहर, काले लिबास पर खास बनारसी केप पहने दिए पोज, तस्वीरों पर दिल हारे फैंस

कान्स के रेड कार्पेट पर सिंदूर और साड़ी में कमाल दिखाने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक और दमदार लुक से पूरी महफिल लूट ली. इस बार एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का गाउन पहने पोज दिए. लेकिन उनके केप ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. दरअसल ऐश्वर्या ने भारत को सेलिब्रेट करते हुए खास सिल्वर केप पहना हुआ था. उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन कान 2025 के रेड कार्पेट पर एक ऐसे लुक के साथ लौटीं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. पहले दिन एक्ट्रेस ने रॉयल व्हाइट साड़ी और मांग में सिंदूर भरकर पोज दिए. वहीं दूसरे दिन बच्चन बहू ने अपने ग्लैम अवतार से इम्प्रेस किया.
अपने लेटेस्ट लुक के लिए, ऐश्वर्या राय ने एक बिग साइज के सिल्वर-बेज टेक्सचर्ड बनारसी ब्रोकेड केप के साथ एक ब्लैक कलर का सीक्विन्ड स्ट्रैपलेस गाउन पहना था.
वहीं अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने हेयरस्टाइल भी अलग रखा था और अपने सिग्नेचर स्ट्रेट लॉक्स को छोड़कर ऐश्वर्या राय ने इस बार साइड स्वेप्ट वेव्स वाला हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट कि.या.
बोल्ड रेड लिप्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स के ऐश्वर्या का लुक विंटेज लग रहा था.
कान्स में अपने दूसरे लुक के लिए ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किए गए आउफिट में खूब इम्प्रेस किया.
इंस्टाग्राम पर कान्स से ऐश्वर्या राय के दूसरे लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए डिजाइनर गौरव गुप्ता ने खुलासा किया कि वाराणसी में हाथ से बुनी गई बनारसी ब्रोकेड केप पर पवित्र भगवद गीता का एक संस्कृत श्लोक लिखा गया था.
ऐशवर्या राय ने कान्स में अपने दूसरे लुक से भी लाइमलाइट लूट ली है. फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिल हार बैठे हैं और उन्हें कान्स क्वीन बता रहे हैं.