एक्सप्लोरर
Cannes 2024: अवनीत कौर ने व्हाइट लेसी ड्रेस पहन कान्स में किया डेब्यू, परी बन इठलाती दिखीं एक्ट्रेस
Cannes 2024: कान्स में बॉलीवुड हसीनाएं कहर ढा रही हैं. वहीं अब टीकू वेड्स शेरू एक्ट्रेस अवनीत कौर ने भी कान्स में डेब्यू किया है. एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी फेमस अवनीत कौर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. इस एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेस हासिल कर ली है. अवनीत ने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से की की और इसके बाद वे सीरियल ‘मेरी मां’ में एक्टिंग करती हुई नजर आईं. इसके अलावा एक्ट्रेस कई सीरियल्स और टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. अवनीत ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरू के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अवनीत को उनके फैशन पिक्स और बोल्ड लुक के लिए भी पसंद किया जाता है. फिलहाल एक्ट्रेस ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल अवनीत ने प्रेस्टिजियस कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है.
1/9

टीवी पर खूब सक्सेस एंजॉय करने और बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद अवनीत कौर ने अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में डेब्यू किया है. गुरुवार की देर रात, अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस प्रेस्टिजियस फिल्म फेस्टिवल से अपने शानदार लुक की वीडियो शेयर की.
2/9

कान्स में डेब्यू के लिए अवनीत कौर ने व्हाइट कलर का फ्लोरल-प्रिंटेड लैसी ट्रांसपेरेंट जंपसूट पहना था. एक्ट्रेस के आउटफिट पर शोल्डर के एक तरफ स्ट्रक्चर आउटलाइन थी जो ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रही थी.
Published at : 24 May 2024 09:55 AM (IST)
और देखें



























