एक्सप्लोरर
Sridevi-Boney Kapoor Anniversary: जिसे बांधती थीं राखी, उसके साथ ही रचाई शादी, दिलचस्प है श्रीदेवी-बोनी कपूर की लवस्टोरी का ये किस्सा
Boney Kapoor Sridevi Marriage Anniversary: 1996 जून की 2 तारीख को बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शिरडी में शादी की थी. श्रीदेवी और बोनी कपूर की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे.
बोनी और श्रीदेवी एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और दोनों कभी भी एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से कतराते नहीं थे. आज इस कपल की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको श्रीदेवी और उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं.
1/7

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी को 28 साल पूरे हो चुके हैं. बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी और दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर की शादी आज ही के दिन हुई थी. 2 जून 1996 के दिन ही एक्ट्रेस ने बोनी कपूर से शादी रचाई थी.
2/7

यूं तो श्रीदेवी का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है. लेकिन कहा जाता है कि शुरुआती समय में जब एक्ट्रेस एक के बाद हिट फिल्में दे रही थी तो वह एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के काफी करीब आ गईं थी. उन दिनों श्रीदेवी ने निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' साइन की थी और फिर ऐसी अटकलें लगने लगी कि श्रीदेवी और बोनी कपूर का अफेयर चल रहा है.
Published at : 02 Jun 2024 08:44 AM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























