'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की रिलीज के बाद पत्नी संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए बॉबी देओल, तान्या का हाथ थामे आए नजर

बॉबी देओल ने जब से कमबैक किया है उसके बाद से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. उनकी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर को रिलीज हुई है और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है.
बॉबी देओल अपने लुक और फिटनेस की वजह से हर जगह छाए रहते हैं. अब वो पॉजिटिव से ज्यादा नेगेटिव रोल में नजर आते हैं.
बॉबी का ये लुक और रोल काफी पसंद किया जा रहा है. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा बढ़ गई है.
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज की रिलीज के बाद बॉबी अपनी पत्नी तान्या के साथ लगता है घूमने के लिए निकल गए हैं.
तान्या और बॉबी साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. एयरपोर्ट पर बॉबी पत्नी तान्या का हाथ थामे हुए नजर आए.
तान्या और बॉबी की ये फोटोज वायरल हो रही हैं. उनका लुक भी काफी कूल था.
तान्या ने ब्लैक ट्राउजर के साथ नेवी ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी. इसके साथ व्हाइट स्नीकर पेयर किए.
तान्या का लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. वो अपने लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.