Birithday Special: बॉबी देओल की जबरदस्त 5 फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

बॉबी देओल बॉलीवुड के चार्मिंग और टैलेंटेड एक्टर हैं, जो अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने रोमांस, एक्शन और ड्रामा सभी में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. बॉबी की फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई है. वहीं कल एक्टर अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. इस खास मौके आज हम उनकी टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आप आराम से ओटीटी पर देख सकते हैं
बॉबी देओल की फिल्म 'बरसात' 1995 में आई थी, जिसमें उनके साथ ट्विंकल खन्ना थीं और यह एक बड़ी हिट थी.
इस रोमांटिक फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
बॉबी देओल की फिल्म 'बिच्छू' साल 2000 में आई थी, जिसे गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था और जिसमें बॉबी देओल के साथ रानी मुखर्जी थीं. यह एक एक्शन थ्रिलर थी और दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पांस दिया था. फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
बॉबी देओल की फिल्म 'सोल्जर' साल 1998 में आई थी, जिसमें बॉबी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य रोल में थे. यह फिल्म एक बड़ी हिट थी, जिसे अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था. ये भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को भी खूब सराहा गया था. इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था. ये भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
'गुप्त' 1997 में आई एक हिट हिंदी थ्रिलर फिल्म थी, जिसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था. इसमें बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल मुख्य रोल में थे. यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर थी. यह एयरटेल एक्सस्ट्रीम और प्राइम वीडियो में मौजूद है.
'एनिमल' फिल्म 2023 में आई थी, जिसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल के साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी थे. इसे संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.